Begin typing your search...

आने वाली है Sridevi की बायोग्राफी, बर्थ एनिवर्सरी पर Priyanka Chopra ने शेयर की झलक, ऐसे किया याद

श्रीदेवी, पहली महिला सुपरस्टार, अपनी अभिनय प्रतिभा के लिए आने वाली पीढ़ियों तक याद की जाएंगी. उनकी जयंती पर प्रियंका चोपड़ा ने उनकी आगामी पुस्तक की तस्वीर साझा करके उन्हें ट्रिब्यूट दिया.

आने वाली है Sridevi की बायोग्राफी, बर्थ एनिवर्सरी पर Priyanka Chopra ने शेयर की झलक, ऐसे किया याद
X

श्रीदेवी बॉलीवुड का एक ऐसा नाम हैं, जिन्हें लोग कभी भुला नहीं पाएंगे. वो हमेशा सबकी यादों में ताजा रहेंगी. आज यानी 13 जुलाई को उनके बर्थडे के मौके पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने उनकी बायोग्राफी empress का पहला लुक शेयर किया है.

प्रियंका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी झलक शेयर की है. लेखक और कॉलमनिस्ट धीरज यू कुमार ने यह किताब लिखी है. ये किताब श्रीदेवी के जीवन और विरासत के इर्द-गिर्द घूमती है.

प्रियंका ने एक्स पर पोस्ट किया, “वन एंड द ओनली, आपकी बहुत याद आती है. स्वर्ग में जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं #श्रीदेवी। #empress…जल्द आ रही है.” इस किताब का प्रकाशन वेस्टलैंड बुक्स द्वारा किया जाएगा.

किताब के सफेद कवर पर अमिताभ बच्चन के शब्द भी छपे हैं, "असीम प्रतिभा की मिसाल" हालांकि, अभी तक इसकी रिलीज की तारीख घोषित नहीं की गई है और इसे कमिंग सून लिखा गया है. श्रीदेवा का असली नाम श्री अम्मा यंगर अय्यप्पन था. वह एक वकील अय्यप्पन और राजेश्वरी की बेटी थीं. तमिल परिवार से ताल्लुक रखने वाली यह अभिनेत्री तमिलनाडु में शिवकाशी के पास मीनमपट्टी के छोटे से गांव में पली-बढ़ीं.

श्रीदेवी ने महज चार साल की उम्र में 1967 में तमिल फिल्म 'कंधन करुणई' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की. बाद में उन्होंने 1972 में 'रानी मेरा नाम' से बॉलीवुड में शुरुआत की. दिवंगत एक्ट्रेस हिंदी सिनेमा की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक बन गईं. 1980 और 1990 के दशक में उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर राज किया.

बॉलीवुड की "पहली महिला सुपरस्टार" के रूप में जानी जाने वाली श्रीदेवी ने चांदनी, मिस्टर इंडिया, लम्हे और इंग्लिश विंग्लिश जैसी फिल्मों के साथ चार दशकों से अधिक समय तक सिनेमा पर राज किया. साल 1996 में, उन्होंने फिल्म मेकर बोनी कपूर से शादी कर ली. इसके बाद इन दोनों के दो बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर हुईं.दोनों ने मां को फॉलो करते हुए एक्टिंग को करियर बनाया. हालांकि श्रीदेवी नहीं चाहती थी कि उनका बेटियां एक्टर बनें.2018 में, श्रीदेवी का दुबई में निधन हो गया था जब वह एक पारिवारिक शादी में शामिल होने गई थीं.

अगला लेख