Begin typing your search...

काश एक बार गले लगाया होता... Sonu Sood ने ऐसे किया अपने मम्मी-पापा को याद, हर किसी से कही बड़ी बात, VIDEO

सोनू सूद के माता-पिता दोनों का देहांत हो गया है. उन्हीं की याद में सोनू ने इंस्टाग्राम पर बेहद इमोश्नल पोस्ट शेयर किया है और कहा है कि जिन लोगों के पास दोनों हैं वो उनकी अहमियत समझें और प्यार से गले लगा लें.

काश एक बार गले लगाया होता... Sonu Sood ने ऐसे किया अपने मम्मी-पापा को याद, हर किसी से कही बड़ी बात, VIDEO
X
( Image Source:  Facebook- Sonu sood )

एक्टर सोनू सूद ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है. उन्होंने जीवन में माता-पिता की अहमियत बताते हुए एक इमोश्नल पोस्ट शेयर की है. दरअसल सोनू के माता-पिता का निधन हो चुका है. उनकी मां सरोज सूद का 2007 में निधन हो गया था जबकि पिता शक्ति सागर सूद का निधन 2017 में हो गया था. सोनू ने बताया कि जिन लोगों के पास दोनों हैं वो खुशकिस्मत हैं.

सोनू ने पोस्ट में कहा, 'मैं उन लोगों में से हूं जिन्होंने बहुत जल्द अपने माता-पिता खो दिए जो बात मैं आपसे कहने जा रहा हूं वो किसी किताब से नहीं मेरी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर का एक पन्ना है. एक दिन मां-बाप चले जाएंगे, उस दिन तुम्हारे फोन में उनका नंबर तो होगा लेकिन कॉल उठाने वाले वो मां-बाप नहीं होंगे, तुम्हारे पास पैसे तो बहुत होंगे और उनके लिए तुम बहुत कुछ खरीदना भी चाहोगे लेकिन मां-बाप नहीं होंगे. उनके मैसेज पढ़ोगे, तस्वीरों को घंटो देखते रहोगे और सोचोगे कि काश उन्हें एक बार गले लगाना हो, लेकिन वो मां-बाप नहीं होंगे.'

'आपको लगेगा कि काश मैं उनका हाथ थाम पाता उस दिन समझ आएगा कि दुनिया में सब कुछ वापस मिल सकता है लेकिन जो चला जाता है वो कभी वापस नहीं आता. इसलिए आज समय है अगर आपके मां-बाप आपके पास हैं, तो उन्हें जाकर बताइए कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं, उन्हें गला लगाकर बताइए कि वो आपकी जिंदगी में कितने मायने रखते हैं क्योंकि आज तो वो हैं लेकिन कल का क्या पता, कल वो हो या ना हो.'

पिता और मां को खो चुके हैं सोनू

सोनू के पिता एक बिजनेसमैन थे. वह मोगा में थे और हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया था. उनकी मां प्रोफेसर थीं और उनका निधन लंबे समय से बीमार रहने के कारण हुआ था. सोनू सूद अपनी मां को अपना मार्गदर्शक मानते हैं और हर साल अपनी मां की पुण्यतिथि पर जरूरतमंद छात्रों और आईएएस उम्मीदवारों की मदद के लिए कार्यक्रम आयोजित करते हैं. सोनू वैसे भी सोशल हेल्प के कामों में आगे रहते हैं. कोरोना महामारी के समय उन्होंने लाखों मजदूरों को बस के जरिए उनके घरों तक पहुंचाया था.यह सूद फाउंडेशन के नाम से एक संस्था चलाते हैं जो जरूरतमंद लोगों की मदद करता है.

क्या है सोनू का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनू को हाल ही में साल 2025 में फिल्म फतेह में देखा गया था.रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक नई सामाजिक-राजनीतिक एक्शन फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं जो रीजनल डायनमिक्स (जैसे बिहार की पृष्ठभूमि) पर आधारित होगी; वह इसे लिखेंगे, डायरेक्ट करेंगे और इसमें मुख्य भूमिका भी निभाएंगे. वह साल 2022–2023 में एमटीवी पर आने वाले शो रोडीज को होस्ट भी कर चुके हैं.

अगला लेख