आप कहां हैं... कोल्ड ड्रिंक के साथ घर पहुंचा कॉकरोच, श्वेता तिवारी ने Tukaram Munde को क्या कहा?
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने कोल्ड ड्रिंक की डिलीवरी के बाद घर में कॉकरोच मिलने का दावा कर सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए डिलीवरी प्लेटफॉर्म और महाराष्ट्र FDA आयुक्त तुकाराम मुंडे को टैग किया. श्वेता ने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है.
टेलीविजन एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने कोल्ड ड्रिंक की डिलीवरी के बाद अपने घर में कॉकरोच पाए जाने पर सफाई के मानकों को लेकर चिंता जताई है. श्वेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें कॉकरोच उनके घर में भागता हुआ दिखाई दे रहा है.
उन्होंने डिलीवरी प्लेटफॉर्म और महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) के आयुक्त तुकाराम मुंडे को भी टैग किया और उनसे इस मामले की जांच करने की रिक्वेस्ट की.
वीडियो में श्वेता को अपने ऑर्डर किए हुई ड्रिंक दिखाए हैं और श्वेता उसमें बोल रही हैं, "और हमारे साथ, कॉकरोच भी आया. ये देखिए, कॉकरोच पूरे घर पर भाग रहा है. ये रहा, छोटा सा. तो क्या हमें तुकाराम मुंढे जी को टैग करना चाहिए? मुंढे जी, अभी यहां पर हमारे घर पर कॉकरोच आ रहे हैं. आप कहां हैं, कृपया ध्यान दें देखिए.
श्वेता का यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब एफडीए अधिकारी तुकाराम मुंडे महाराष्ट्र भर में खाद्य सुरक्षा पर अपनी कड़ी कार्रवाई के लिए सुर्खियों में हैं.जो लोग इस बारे में नहीं जानते, उन्हें बता दें कि आईएएस अधिकारी और राज्य के एफडीए के वर्तमान आयुक्त मुंडे, रेस्तरां, फूड बिजनेस और क्विक कॉमर्स वेयरहाउस के इंसपेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं, और अधिकारी स्वच्छता और फूड सेफ्टी वायोलेशन पर कार्रवाई कर रहे हैं.
इसके चलते, फूड बजनेस में पॉजीटिव और स्वस्थ बदलाव लाने के लिए उनके सख्त और ईमानदार काम को लेकर वे सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. श्वेता की वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों ट्रेटर्स 2 में नजर आ रही हैं.श्वेता की आने वाली फिल्मों में 'वन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' शामिल है. इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल और अनुप सोनी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.




