Begin typing your search...

किस पर करें भरोसा, कौन है ट्रेटर? पारुल, अभिषेक और रणवीर बरार के बाहर होने से बदला ‘The Traitors 2’ का पूरा गेम

करण जौहर की होस्टिंग वाले ‘द ट्रेटर्स इंडिया 2’ में हर एपिसोड के साथ खेल और भी दिलचस्प होता जा रहा है. दिलीप ताहिल की वाइल्डकार्ड वापसी से लेकर रणवीर बरार, अभिषेक मलहान, पारुल गुलाटी और मुनव्वर फारुकी के बाहर होने तक, शो में लगातार चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं.

किस पर करें भरोसा, कौन है ट्रेटर? पारुल, अभिषेक और रणवीर बरार के बाहर होने से बदला ‘The Traitors 2’ का पूरा गेम
X
( Image Source:  Image Source: Chat GPT )

ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2 में करण जौहर की होस्टिंग में वापसी के साथ, कई बार तीखी बहस देखने को मिल चुकी है. प्राइम वीडियो के इस रियलिटी शो में पहले ही कई चौंकाने वाले अंत सामने आए हैं. दिग्गज एक्टर दलीप ताहिल शुरुआती केज चैलेंज के बाद कंपीटीशन से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट थे.

हालांकि, उनके बाहर होने के साथ एक महत्वपूर्ण मोड़ आया क्योंकि उन्हें न तो सर्कल ऑफ शक से निकाला गया था और न ही ट्रेटरों ने इनका मर्डर किया था. इसलिए वे खेल में वापस आने डिजर्व करते थे. ताहिल ने आखिरकार एपिसोड 4 में वाइल्डकार्ड एंट्री के रूप में वापसी की.

सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार शो से बाहर होने वाले अगले बड़े नाम थे. उनकी किस्मत का फैसला कार्ड पर बेस्ड एक चैलेंज के दौरान तय हुआ, जहां उनका नाम अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ नूस ( फांसी के फंदे) के नीचे दिखाई दिया. सिचुएशन तब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई जब उनके पास दोनों डेथ कार्ड आ गए, जिससे शो में उनका सफर खत्म हो गया.

अभिषेक मलहान, जिन्हें फुकरा इंसान के नाम से जाना जाता है, भी एक प्रमुख शिकार थे. जैसे-जैसे उनका कॉनफिडेंस बढ़ता गया और वे गुप्त रूप से ट्रेटर्स के रूप में काम कर रहे लोगों की पहचान करने लगे, वे एक खतरे के रूप में उभरआए और फिर ट्रेटर्स ने उन्हें बाहर निकालने का फैसला किया. हालांकि, अभिषेक के बाहर होने से यह भी साबित हुआ कि उनका शक पूरी तरह गलत नहीं था. बाहर निकने से पहले उन्होंने आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू) और शाहनील गिल को दो छिपे हुए ट्रेटर्स मॉमिनेट किया, भले ही अन्य कंटेस्टेंट ने उनके अनुमानों का पूरी तरह से सपोर्ट नहीं किया था.

पारुल गुलाटी क्रिस्टल डिसूजा पर कड़ी नजर रख रही थीं और बार-बार उनसे सवाल कर रही थीं कि क्या वह कुछ छुपा रही हैं. उनके शक ने आखिरकार उन्हें एक बार फिर 'सर्कल ऑफ शाक' के घेरे में ला खड़ा किया.

वोटिंग में टाई हो गया, लेकिन कुल्लू ने अपना वोट पारुल को दे दिया, जिससे पारुल प्रतियोगिता से बाहर हो गईं और क्रिस्टल खेल में बनी रहीं. पारुल ने कहा,"मैं इसलिए नहीं रो रही कि उन्होंने मुझे बाहर कर दिया, मैं इसलिए रो रही हूं क्योंकि साफ तौर पर देखा जाए तो किसी पर भी भरोसा नहीं किया जा सकता.मुझे सच में लगा था कि मैं बहुत अच्छा खेल रही हूं.' इससे पहले मुनव्वर फारुकी भी बाहर जा चुके हैं.

द ट्रेटर्स इंडिया' इंटरनेशनल लेवल पर भी मशहूर है. इसे बाफ्टा और एमी पुरस्कार मिल चुके हैं. इंडियन एडिशन में विभिन्न क्षेत्रों के 21 सेलिब्रिटी कंटेंसटेंट के रूप में शामिल हैं, जो नकद पुरस्कार जीतने के साथ-साथ अपने खिलाफ गुप्त रूप से काम कर रहे लोगों की पहचान करने की कोशिश करते हैं.

अगला लेख