Shahrukh khan की ‘रईस’ एक्ट्रेस Mahira Khan दूसरी बार बनने वाली हैं मां, सफेद गाउन में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की है. उन्होंने सफेद गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की. माहिरा ने बेहद भावुक अंदाज में लिखा, “हम प्लैन बनाते हैं और फिर अल्लाह का प्लैन होता है.” उनकी पोस्ट सामने आते ही फैंस ने उन्हें बधाइयां देनी शुरू कर दीं.
पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर बेहद सादगी से शेयर की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर सफेद गाउन में अपनी फोटो पोस्ट की, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं. तस्वीर में माहिरा के चेहरे पर खुशी और सुकून साफ दिखाई दे रहा था.
उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हम प्लैन्स बनाते हैं और फिर अल्लाह का प्लैन होता है.” इसके बाद फैंस और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया.
प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के लिए माहिरा ने किसी तरह का सेटअप या ग्लैमरस लुक नहीं चुना. उन्होंने फुल स्लीव वाली ढीली-ढाली सफेद गाउन पहनी थी. फ्लोइंग आउटफिट में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था. माहिरा ने अपने लुक को भी काफी सिंपल रखा. एक हाथ बेबी बंप पर रखकर वह कैमरे के सामने शांत और खुश दिखाई दीं.
सलीम करीम से शादी के करीब 3 साल बाद बनेंगी मां
माहिरा खान ने अक्टूबर 2023 में बिजनेसमैन सलीम करीम से शादी की थी. अब करीब तीन साल बाद दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि, माहिरा पहले से ही एक बेटे की मां हैं. उनके पहले पति अली अस्करी से 17 साल का बेटा अजलान है. अजलान अपनी मां की शादी के खास मौके पर भी उनके साथ मौजूद था.
‘रईस’ से बॉलीवुड में बनाई खास पहचान
माहिरा खान पाकिस्तान की जानी-मानी अभिनेत्रियों में शामिल हैं. टीवी शो ‘हमसफर’ से उन्हें घर-घर में पहचान मिली. इसके बाद साल 2016 में उन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘रईस’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया.
वह ‘बिन रोये’, ‘सुपरस्टार’ और ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. माहिरा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं.




