Begin typing your search...

पठान के बाद अब 'किंग' पर बवाल, 'भगवा सीन' नहीं हटाया तो शाहरुख खान का होगा बॉयकॉट, BJP विधायक की धमकी

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' अभी सिनेमाघरों तक पहुंची भी नहीं है और उससे पहले ही विवादों का सिलसिला शुरू हो गया है. भगवा रंग वाले सीन पर उठे सवालों के बीच BJP विधायक रवि नेगी ने फिल्म में बदलाव नहीं होने पर देशभर में बॉयकॉट की चेतावनी दी है.

पठान के बाद अब किंग पर बवाल, भगवा सीन नहीं हटाया तो शाहरुख खान का होगा बॉयकॉट, BJP विधायक की धमकी
X
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 6 Nov 2026 10:17 AM IST

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'किंग' रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है. फिल्म के एक सीन में भगवा रंग के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. अब इस मामले में बीजेपी नेता और दिल्ली के ईस्ट दिल्ली से विधायक रवि नेगी भी सामने आ गए हैं.

उन्होंने शाहरुख खान को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर फिल्म से भगवा रंग वाला सीन नहीं हटाया गया, तो देशभर में फिल्म का विरोध किया जाएगा. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि यह सनातम धर्म को बदनाम और कमजोर करने की साजिश है. इस दौरान विधायक ने दीया मिर्जा को भी आड़े हाथ लिया.

भगवा रंग के सीन पर क्यों भड़के रवि नेगी?

विधायक रवि नेगी किंग फिल्म में दीपिका के ऑरेंज आउटफिट पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि इससे पहले पठान में ऑरेंज बिकिनी पहनकर अभद्र तरीके से डांस किया, तब भी हिंदू संगठनों ने विरोध किया था और आज भी करेंगे.

हमें Whatsapp पर फॉलो करें

शाहरुख का होगा बायकॉट

रवि नेगी ने शाहरुख खान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यह सीन बदला नहीं गया, तो पूरे देश में प्रदर्शन होगा. सनातन के खिलाफ ऐसी चीजें कोई भी सनातनी सहन नहीं करेगा.

दीपिका पादुकोण को आनी चाहिए शर्म

विधायक ने कहा कि दीपिका पादुकोण को अपने इस रोल के लिए शर्म आनी चाहिए. ये लोग सेलिब्रिटी बनते हैं. यह सबकुछ हिंदुस्तान के पैसे से होता है. इसलिए यह सनातन का अपमान है, जिसका हम पूरी तरह से विरोध करते हैं.

हमें Instagram पर फॉलो करें

'ईद पर ये लोग क्यों नहीं बोलते?'

रवि नेगी ने इस पूरे मामले को सोची-समझी साजिश बताते हुए धार्मिक भावनाओं से भी जोड़ दिया. उन्होंने दीया मिर्जा को आड़े हाथ लेते हुए उनके पटाखे फोड़ने वाले बयान का जिक्र किया. विधायक ने कहा कि ईद में जब खुलेआम बकरे की कुर्बानी होती है, तब इन लोगों का ज्ञान कहां चला जाता है. कहीं न कहीं यह सनातन को कमजोर और बदनाम करने की एक साजिश है.

अगला लेख