Begin typing your search...

मेरे साथ गलत हुआ... दिशा सालियान की ‘आत्मा’ से क्या हुई बात, पैरानॉर्मल एक्सपर्ट सौरभ पूनिया ने किया खुलासा

पैरानॉर्मल एक्सपर्ट सौरभ पूनिया ने दावा किया कि सुशांत से कथित स्पिरिचुअल कम्युनिकेशन के दौरान दिशा की आवाज सुनाई दी. उनके मुताबिक, पहचान पूछने पर ‘दिशा’ जवाब मिला.

मेरे साथ गलत हुआ... दिशा सालियान की ‘आत्मा’ से क्या हुई बात, पैरानॉर्मल एक्सपर्ट सौरभ पूनिया ने किया खुलासा
X
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत4 Mins Read

Published on: 7 Oct 2026 1:44 PM

दिशा सालियान की मौत के करीब छह साल बाद एक बार फिर उनका केस चर्चा में है. जून 2020 में मुंबई में दिशा की मौत हुई थी और इसके कुछ ही दिनों बाद सुशांत सिंह राजपूत की भी मौत हो गई थी. अब मामले की दोबारा जांच की खबरों के बीच पैरानॉर्मल एक्सपर्ट सौरभ पूनिया ने अपने कम्युनिकेशन को लेकर कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं.

स्टेट मिरर हिंदी के जर्नलिस्ट जीतेंद्र चौहान से खास बातचीत में सौरभ ने बताया कि स्पिरिट बॉक्स के जरिए सुशांत से बात करने के दौरान उन्हें कई बार दिशा की आवाज सुनाई दी. इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि जब उन्होंने पूछा कि आप कौन हैं, तो जवाब में ‘दिशा’ नाम आया और दोबारा पूछने पर भी यही जवाब मिलने का दावा किया गया. इसके बाद उन्होंने सवाल किया कि उस दिन आपके घर पर क्या हो रहा था, तो उनके मुताबिक जवाब में ‘म्यूजिक’ और ‘पार्टी’ जैसी बातें सामने आईं.

दिशा सालियान की आत्मा से कैसे हुई बात?

सौरभ पूनिया के मुताबिक, वह सुशांत सिंह राजपूत से स्पिरिचुअल कम्युनिकेशन करने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें कथित तौर पर एक फीमेल वॉइस सुनाई दी. उन्होंने सवाल किया कि आप कौन हैं? इस पर जवाब आया- दिशा. इसके बाद उन्होंने दोबारा पूछा कि क्या आप दिशा ही हैं? सौरभ का कहना है कि उन्हें फिर हां में जवाब मिला. वह बताते हैं कि किसी एक जवाब को तुरंत सच नहीं मानते, बल्कि सवाल को अलग तरीके से दोहराकर जवाब की पुष्टि करने की कोशिश करते हैं.

दिशा सालियान ने क्या बताया?

बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि दिशा की तरफ से क्या जवाब मिला, तो सौरभ ने बताया कि उन्होंने पूछा था कि उस दिन आपके घर पर क्या हो रहा था? उनके मुताबिक, जवाब में म्यूजिक और पार्टी जैसी बातें सामने आईं. इसके बाद उन्होंने सवाल किया कि क्या आपके साथ कुछ गलत हुआ था? सौरभ का दावा है कि कथित तौर पर जवाब आया- हां, मेरे साथ गलत हुआ.

क्या कोई नया नाम सामने आया?

बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि क्या दिशा की तरफ से किसी व्यक्ति का नाम भी सामने आया, तो सौरभ ने बताया कि ऐसा जवाब आया था, लेकिन उन्होंने यह साफ नहीं किया कि वह नाम क्या था. उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक उन्हें दिशा से जुड़ी ऐसी कोई साफ और नई जानकारी नहीं मिली है, जिससे किसी तथ्य की पुष्टि हो सके.

फिर छह साल बाद केस क्यों खुला?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि दिशा सालियान का मामला दोबारा क्यों चर्चा में आया? सौरभ ने इसे सुशांत से जोड़ते कहा कि सुशांत की ‘पावरफुल सोल’ की वजह से दिशा का केस दोबारा खुल रहा है. उन्होंने सुशांत की बहन और फैंस द्वारा उनकी मौजूदगी महसूस किए जाने की बात का भी जिक्र किया.

डिसक्लेमर: इस खबर का मकसद अंधविश्वास, भय, तंत्र-मंत्र, काला जादू या किसी भी प्रकार की अवैज्ञानिक मान्यताओं को बढ़ावा देना या उनका समर्थन करना नहीं है. यह कंटेंट केवल जानकारी, चर्चा और जागरूकता के लिहाज से लिखा गया है. इसमें व्यक्त अनुभव, दावे या विचार संबंधित व्यक्तियों के व्यक्तिगत अनुभव और कथनों पर आधारित हैं. इन्हें वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित तथ्य न माना जाए. रीडर्स से अनुरोध है कि वे अपने विवेक और समझ का उपयोग करें.

अगला लेख