Begin typing your search...

Sanjay Mishra बनें साईं बाबा! Palash Muchhal की फिल्म Tere Sai की अनाउंसमेंट, शेयर किया फर्स्ट लुक

पलाश मुछाल की नई फिल्म 'तेरे साईं' का ऐलान हो चुका है, जिसमें संजय मिश्रा साईं बाबा के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की शुरुआत शिरडी मंदिर से हुई और 2026 में रिलीज की तैयारी है.

Palash Muchhal Anounce Tera Sai
X
Palash Muchhal Anounce Tera Sai
( Image Source:  Instagram: palash_muchhal )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Published on: 5 April 2026 1:05 PM

पलाश मुछाल (Palash Muchhal) की नई फिल्म 'तेरे साईं' (Tera Sai) की अनाउंसमेंट हो चुकी है. यह फिल्म शिरडी साईं बाबा पर आधारित है. फिल्म की घोषणा के साथ ही पलाश मुछाल अपने लीड एक्टर संजय मिश्रा के साथ शिरडी साईं बाबा के मंदिर गए थे. वहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी खिंचवाईं. ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं.

फिल्म का पोस्टर भी हाल ही में रिलीज किया गया है. इस फिल्म में साईं बाबा का किरदार बॉलीवुड के दिग्गज और बेहद लोकप्रिय एक्टर संजय मिश्रा निभाएंगे. संजय मिश्रा अपने करियर में अब तक कई तरह के अलग-अलग किरदार निभा चुके हैं. अब वे पहली बार साईं बाबा जैसे पवित्र और दिव्य किरदार में नजर आएंगे. पलाश मुछाल 'तेरे साईं' के अलावा एक और फिल्म भी बना रहे हैं. इस फिल्म में एक्टर श्रेयस तलपदे मुख्य भूमिका में होंगे.

इंस्टा हैंडल पर शेयर किया पोस्टर

पलाश ने अपने इंस्टा हैंडल पर तेरा साई का पोस्टर अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है. जिसके कैप्शन में लिखा, 'तेरा साई' की शुरुआत शिरडी में आशीर्वाद से होती है यह आस्था, समर्पण और हमारी सीमाओं से परे किसी शक्ति की कहानी है.' वहीं फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, 'साईं बाबा के रूप में संजय मिश्रा पलाश मुच्छल ने शिरडी में नई फिल्म की घोषणा की...एक्टर #संजय मिश्रा और डायरेक्टर #पलाश मुच्छल ने #शिरडी में पवित्र मंदिर में आशीर्वाद मांगते हुए शिरडी साईं बाबा पर अपनी अपकमिंग फिल्म की अनाउंसमेंट की है, जिसका नाम #तेरा साई है.' यह फिल्म 2026 के अंत में रिलीज होने वाली है.

रिलीज डेट का है इन्तजार

पलाश इससे पहले भी दो फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं 'अर्ध' और 'काम चालू है'. इन दोनों फिल्मों में राजपाल यादव ने लीड रोल किया था. पलाश मुछाल पिछले साल काफी चर्चा में रहे थे. उनकी क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ होने वाली शादी अंतिम समय में टूट गई थी. शादी के दिन ही यह घटना हुई, जिसके कारण काफी विवाद हुआ. बाद में दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया कि अब वे अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं. इस घटना के बाद पलाश अब पूरी तरह से फिल्म डायरेक्शन पर फोकस कर रहे हैं. 'तेरे साईं' फिल्म साईं बाबा के भक्तों और आम दर्शकों के लिए खास होने वाली है. संजय मिश्रा जैसे अनुभवी कलाकार के साथ यह फिल्म और भी मजबूत बन रही है. फिल्म की रिलीज डेट और बाकी डिटेल्स जल्द ही आने वाली हैं.

bollywood
अगला लेख