17 साल के लड़के की मां, 2 शादी और अब 41 साल में प्रेग्नेंट... पाकिस्तानी एक्ट्रेस Mahira Khan को कितना जानते हैं आप?
पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान जल्द दूसरी बार मां बनने वाली हैं. उन्होंने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खुलकर बात की. माहिरा ने बताया कि 41 साल की उम्र में मां बनने का अनुभव उनके लिए पहली प्रेग्नेंसी से काफी अलग है. उन्होंने बेबी बंप, भावनाओं, शारीरिक चुनौतियों और जिंदगी में आए बदलावों पर भी बात की.
पाकिस्तान एक्ट्रेस माहिरा खान की प्रेग्नेंसी की खबर ने उनके फैंस का ध्यानअपनी ओक खींचा है.एक्ट्रेस ने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपनी जिंदगी के इस खास पड़ाव के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि इस बार मां बनने का एक्सपीरियंस पहली प्रेग्नेंसी से काफी अलग है.
माहिरा खान अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं. उन्होंने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बात की. इमेजेज डॉन से बातचीत में माहिरा ने बताया कि इस खबर को पब्लीसाइज करने से पहले उनके मन में थोड़ी घबराहट थी.
माहिरा ने कहा कि वह आमतौर पर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी प्राइवेट रहती हैं. इसलिए अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पब्लिकली बात करना उनके लिए आसान नहीं था. हालांकि, उन्होंने यह भी महसूस किया कि जिंदगी के इस खूबसूरत पड़ाव को छिपाने के बजाय इसे स्वीकार करना ज्यादा बेहतर है.
बेबी बंप के साथ रेड कार्पेट पर चलना था अलग अनुभव
माहिरा ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान रेड कार्पेट पर नजर आने के अनुभव के बारे में भी बात की. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें इस बात की चिंता थी कि वह कपड़े कैसे पहनेंगी. उनके मुताबिक, प्रेग्नेंसी के दौरान पेट का साफ नजर आना और फिर रेड कार्पेट पर चलना उनके लिए बिल्कुल नया अनुभव था.
TIFF के अपने अपीयरेंस के लिए माहिरा ने गहरे रंग की साड़ी पहनी थी. इसके साथ उन्होंने कढ़ाई वाला दुपट्टा कैरी किया. स्टेटमेंट इयररिंग्स, ग्लैमरस मेकअप और खुले बालों ने उनके लुक को पूरा किया.
एक्ट्रेस ने कहा कि इस बार उनका आउटफिट चुनना सिर्फ फैशन या रेड कार्पेट लुक तक सीमित नहीं था. वह अपने बेबी बंप को ध्यान में रखते हुए खुद को प्रेजेंट करना चाहती थीं.
24 साल की उम्र में मां बनी थीं, अब 41 में अनुभव अलग
माहिरा ने बताया कि उनकी पहली प्रेग्नेंसी और इस बार की प्रेग्नेंसी में जमीन-आसमान का अंतर है. जब वह पहली बार मां बनी थीं, तब उनकी उम्र सिर्फ 24 साल थी. उस समय उन्होंने प्रेग्नेंसी को काफी एक्साइटमेंट और इनोसेंस के साथ जिया था.
माहिरा के मुताबिक, उस समय वह ज्यादा चीजों को लेकर नहीं सोचती थीं. उनकी हेल्थ भी अच्छी थी और वह बिना ज्यादा चिंता किए इस अनुभव के साथ आगे बढ़ती गईं. लेकिन अब 41 साल की उम्र में उनकी सोच काफी बदल चुकी है.
उन्होंने कहा कि आज वह इमोश्नली और फिजाकली पहले से काफी अलग हैं. इस उम्र में इंसान चीजों को ज्यादा समझता है और आने वाली सिचुएशन को लेकर ज्यादा अवेयर भी रहता है. यही वजह है कि इस बार खुशी के साथ चिंता और डर जैसी भावनाएं भी उनके अनुभव का हिस्सा हैं.
काम और डेली लाइफ के बीच खुद को बदलना पड़ा
माहिरा ने माना कि इस प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें फिजिकल प्रॉबल्म को भी फेस करना पड़ा. उन्होंने बताया कि कई बार उनकी बॉडी उन्हें वह काम करने की परमिशन नहीं देती, जो उनका मन करना चाहता है.
एक्ट्रेस हमेशा काम, सफर और अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में व्यस्त रहने की आदी रही हैं. ऐसे में खुद को थोड़ा आराम देना और अपनी स्पीड को कम करना उनके लिए आसान नहीं रहा.
माहिरा ने यह भी बताया कि उनके जीवन में पहले से एक बड़ा बेटा, करियर, अपना रूटीन और आजादी है. उन्होंने अपने जीवन के इस पड़ाव को लेकर एक अलग तरह की कल्पना कर रखी थी. ऐसे में कई साल बाद दोबारा मां बनने का सफर शुरू करना उनके लिए एक बड़ा इमोश्नल बदलाव है.
सलीम करीम से शादी के बाद पहली संतान, माहिरा की दूसरी संतान
माहिरा खान की पर्सनल लाइफ पहले भी काफी चर्चा में रही है. उन्होंने साल 2007 में अली असकरी से पहली शादी की थी. दोनों का एक बेटा अजलान है. करीब आठ साल बाद 2015 में दोनों का तलाक हो गया.
तलाक के बाद माहिरा ने अपने बेटे की परवरिश के साथ अपने एक्टिंग करियर पर ध्यान दिया. इसके बाद उनकी जिंदगी में बिजनेसमैन सलीम करीम आए. दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया और अक्टूबर 2023 में शादी कर ली.
माहिरा और सलीम की शादी एक पर्सनल फंक्शन में हुई थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. अब करीब तीन साल बाद दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं.
माहिरा ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कहा कि इस सफर ने उन्हें चीजों को स्वीकार करना और खुद को परिस्थितियों के हिसाब से ढालना सिखाया है. उनके मुताबिक, इंसान अपनी जिंदगी के लिए कई प्लैन बनाता है, लेकिन आखिर में जिंदगी कई बार ऐसे मोड़ लेकर आती है, जिनकी उसने कल्पना भी नहीं की होती.




