माधुरी के लिए धड़कता था Nana का दिल! ‘आप की अदालत’ में सरेआम किया था प्यार का इजहार, जानें कितने करोड़ के थे मालिक
नाना पाटेकर की निजी जिंदगी हमेशा से ही लोगों की दिलचस्पी का हिस्सा रही है. नाना ने सरेआम नेशनल टीवी पर माधुरी दीक्षित के लिए सरेआम प्यार का इजहार कर उनके लिए कविता कही थी.
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अपनी दमदार अदाकारी के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी कई बार चर्चा में रहे हैं. पर्दे पर अलग-अलग किरदारों में नजर आने वाले नाना की जिंदगी में रिश्तों का एक दौर ऐसा भी रहा, जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं. खासतौर पर माधुरी दीक्षित के साथ उनके नाम की चर्चा आज भी लोगों का ध्यान खींचती है.
नाना पाटेकर और माधुरी दीक्षित ने पर्दे पर साथ काम किया था. दोनों की जोड़ी फिल्मों में नजर आई और इसी दौरान नाना का नाम माधुरी के साथ जोड़ा जाने लगा. कई साल बाद जब नाना रजत शर्मा का शो 'आप की अदालत' में पहुंचे, तो उन्होंने माधुरी को लेकर अपने दिल की बात कह दी. उन्होंने बताया कि माधुरी के लिए उनके मन में एकतरफा प्यार था और इसी दौरान उन्होंने उनके लिए लिखी एक कविता भी सुनाई थी.
किन फिल्मों में माधुरी और नाना ने किया काम?
नाना पाटेकर और माधुरी दीक्षित ने एक साथ फिल्मों में भी काम किया. दोनों 1991 में आई फिल्म प्रहार: द फाइनल अटैक में साथ नजर आए थे. इसके बाद 1998 की फिल्म वजूद में भी दोनों ने स्क्रीन शेयर की. फिल्मों में साथ काम करने के दौरान दोनों की बॉन्डिंग को लेकर भी खूब बातें हुईं.
माधुरी के लिए एकतरफा प्यार का किया था जिक्र
टीवी शो आप की अदालत में नाना पाटेकर ने माधुरी दीक्षित को लेकर खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि वह माधुरी से एक तरफा प्यार करते हैं, लेकिन ऐसा धक-धक गर्ल की तरफ से कभी नहीं हो सकता है. इसी दौरान उन्होंने माधुरी के लिए लिखी अपनी एक कविता भी सुनाई थी, जिसके बोल कुछ इस प्रकार थे-कैसे बताऊं मैं तुम्हे मेरे लिए तुम कौन हो. नाना का यह पुराना वीडियो हमेशा से सोशल मीडिया पर वायरल होता है.
नाना-मनीषा कोइराला की फिल्में
नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला की मुलाकात फिल्मों के सेट पर हुई और दोनों ने साथ में कई यादगार फिल्में दीं. 1996 में आई ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ में दोनों ने अहम किरदार निभाए. संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में उनकी जोड़ी ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी. इसी साल दोनों ‘अग्निसाक्षी’ में भी साथ दिखाई दिए, जहां कहानी का अंदाज बिल्कुल अलग था. इसके बाद 1998 में आई ‘युगपुरुष’ में भी दोनों ने स्क्रीन शेयर की. इन फिल्मों के दौरान उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के साथ-साथ ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग की खबरें भी धीरे-धीरे सामने आने लगीं.
ऐसी थी नाना और मनीषा की लव स्टोरी
फिल्मों में साथ काम करते-करते नाना और मनीषा की दोस्ती काफी गहरी हो गई थी. दोनों के बीच उम्र का करीब 19 साल का अंतर था, लेकिन उस वक्त इस रिश्ते की चर्चा में उम्र से ज्यादा उनकी नजदीकियां सुर्खियों में रहीं. बताया जाता है कि ‘खामोशी’ और ‘अग्निसाक्षी’ के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए और उनकी दोस्ती को अफेयर का नाम दिया जाने लगा. मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों के रिश्ते को लेकर खूब बातें हुईं और मनीषा को नाना के साथ कई मौकों पर देखा भी गया.
क्यों टूटा दोनों का रिश्ता?
कहानी में मोड़ तब आया जब नाना की शादीशुदा जिंदगी और उनकी दूसरी महिलाओं से जुड़ी खबरें चर्चा में आने लगीं. नाना पहले से शादीशुदा थे और कथित तौर पर अपनी पत्नी से अलग होने या तलाक लेने के लिए तैयार नहीं थे. दूसरी तरफ, खबरों में उनका नाम एक्ट्रेस आयशा जुल्का के साथ भी जुड़ने लगा. इन बातों का असर मनीषा और नाना के रिश्ते पर पड़ा और दोनों के बीच दूरियां बढ़ने की खबरें सामने आईं. आखिरकार यह रिश्ता खत्म हो गया. हालांकि, इस पूरे रिश्ते से जुड़ी कई बातें उस दौर की मीडिया रिपोर्ट्स और चर्चाओं पर आधारित हैं.
नाना पाटेकर की नेटवर्थ
नाना पाटेकर की कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्मों में उनके काम से आता है. वह हिंदी के साथ-साथ मराठी सिनेमा में भी लंबे समय से एक्टिव थे. मीडिया रिपोर्ट्स और इंडस्ट्री से जुड़े अनुमानों में उनकी नेटवर्थ करीब 80 करोड़ से 200 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है.




