'भगवान ऐसी पत्नी किसी को न दे'... आकांक्षा चमोला को लेकर श्रेया कालरा ने ये क्या कहा, क्यों गौरव खन्ना को बताया खुशनसीब
Lock Upp 2 के लेटेस्ट एपिसोड में श्रेया कालरा के एक बयान ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं. आकांक्षा चमोला पर तंज कसते हुए उन्होंने गौरव खन्ना को खुशनसीब बताया और ऐसा बयान दिया.
Lock Upp 2 में एक बार फिर रिश्तों और निजी जिंदगी को लेकर बड़ा विवाद देखने को मिला/ कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने बातचीत के दौरान आकांक्षा चमोला पर जमकर निशाना साधा. इतना ही नहीं, उन्होंने आकांक्षा के पति गौरव खन्ना का नाम लेते हुए कहा कि वह इस रिश्ते से बाहर निकलकर खुशनसीब हैं. उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है.
पूरा मामला घर के अंदर हुए एक विवाद के बाद शुरू हुआ, जब श्रेया अपने कुछ साथियों से बात कर रही थीं. इसी दौरान उन्होंने आकांक्षा के बर्ताव की आलोचना करते हुए यह भी कहा कि भगवान किसी को ऐसी पत्नी न दे.
आकांक्षा को लेकर श्रेया ने क्या कहा?
श्रेया ने बातचीत के दौरान कहा कि फराह खान ने स्टेज पर साफ बताया था कि कुछ कंटेस्टेंट मिलकर एक ग्रुप बना रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद आकांक्षा ने किसी को इस बारे में नहीं बताया. इसी बात को लेकर उन्होंने आकांक्षा की आलोचना की और उनके लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल किया.
क्यों गौरव खन्ना को बताया 'खुशनसीब'
बातचीत के दौरान श्रेया ने आकांक्षा और गौरव खन्ना के रिश्ते पर भी कमेंट किया. इंफ्लुएंसर ने कहा कि गौरव खन्ना खुशकिस्मत हैं कि अब उन्हें इस रिश्ते से बाहर निकलने का मौका मिला. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि भगवान किसी को ऐसी पत्नी न दें. श्रेया का यह बयान अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है.
आकांक्षा ने भी दिया जवाब
शो के दौरान आकांक्षा चमोला ने भी श्रेया पर पलटवार किया और उन्हें नाम लेकर जवाब दिया. हालांकि, उस समय श्रेया ने ज्यादा रिएक्ट नहीं किया और शांत रहने की कोशिश करती नजर आईं.
कौन है श्रेया कालरा?
instagram-@shreyakalraa
instagram-@shreyakalraa
श्रेया कालरा डिजिटल क्रिएटर, एक्ट्रेस, पॉडकास्टर और रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी हैं. उन्होंने 2018 में टिकटॉक पर डांस, फैशन और लिप-सिंक वीडियो बनाकर अपने करियर की शुरुआत की. टिकटॉक बैन होने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. इसके बाद श्रेया ने रियलिटी टीवी का रुख किया और 2020 में MTV Roadies Revolution में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आईं.




