Begin typing your search...

IPS अफसर, नेता ही नहीं एक्टर भी रहे हैं Annamalai, सिर्फ 1 रुपए में की थी ये फिल्म

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई इन दिनों राजनीति को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अन्नामलाई ने कन्नड़ फिल्म Arabbie में काम किया है.

K Annamalai
X

Annamalai कर चुके हैं इस फिल्म में काम

( Image Source:  youtube- Think Music Kannada )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत2 Mins Read

Updated on: 5 Jun 2026 4:54 PM IST

आईपीएस अधिकारी, कर्नाटक के चर्चित पुलिस अफसर, फिर बीजेपी के बड़े नेता... के. अन्नामलाई की पहचानें कई हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने फिल्मों की दुनिया में भी कदम रखा था. दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अपनी पहली फिल्म के लिए न लाखों रुपये लिए और न ही किसी स्टार की तरह फीस मांगी, बल्कि सिर्फ 1 रुपये में काम करने के लिए तैयार हो गए थे.

अन्नामलाई ने कन्नड़ फिल्म 'अरब्बी' में एक स्विमिंग कोच का रोल निभाया था. यह फिल्म पैरा-स्विमर विश्वास केएस की जिंदगी पर आधारित है. आज राजनीति में अपनी अलग पहचान बना चुके अन्नामलाई का यह फिल्मी किस्सा लोगों को हैरान कर देता है.

कौन-सी फिल्म में नजर आए थे अन्नामलाई?

के. अन्नामलाई ने कन्नड़ फिल्म 'अरब्बी (Arabbie)' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. यह फिल्म एक ऐसे पैरा-स्मिवर की कहानी है, जिन्होंने बचपन में एक हादसे में उन्होंने अपने दोनों हाथ और पिता को खो दिया था. इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और तैराकी, डांस तथा कुंग-फू जैसी एक्टिविटी में खुद को आगे बढ़ाया. फिल्म में अन्नामलाई स्विमिंग कोच बने हैं.

सिर्फ 1 रुपये में किया काम

आमतौर पर फिल्मों में काम करने के लिए कलाकार बड़ी रकम लेते हैं, लेकिन अन्नामलाई ने इस फिल्म के लिए सिर्फ 1 रुपये फीस ली थी. उनका मानना था कि फिल्म की कहानी समाज को इंस्पायक करने वाली है और ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना उनके लिए बड़ी बात है.

डेढ़ दिन में पूरी की शूटिंग

फिल्म की टीम के अनुसार अन्नामलाई ने अपने सभी सीन और एक गाने की शूटिंग महज डेढ़ दिन में पूरी कर ली थी. उनकी याददाश्त और तैयारी इतनी अच्छी थी कि उन्हें डायलॉग याद रखने में कोई परेशानी नहीं हुई. यही वजह रही कि शूटिंग तय समय पर पूरी हो सकी और फिल्म की टीम को किसी तरह की देरी का सामना नहीं करना पड़ा.

अगला लेख