25 साल की उम्र में नहीं करनी थी शादी, फिर Instagram ने ऐसे बदल दी जिंदगी, इंफ्लुएंसर ने सुनाई अपनी कहानी
कंटेंट क्रिएटर मुस्कान ने बताया कि वह 25 साल की उम्र में शादी करने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं. लेकिन इंस्टाग्राम के कारण ही वह अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी कर पाईं.
25 साल की उम्र में शादी करना सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मुस्कान की प्लानिंग में बिल्कुल नहीं था. वह अपनी नौकरी और नई-नई शुरू हुई कंटेंट क्रिएशन की दुनिया पर ध्यान देना चाहती थीं. लेकिन इंस्टाग्राम पर शेयर की गई ट्रैवल फोटो और वीडियो ने उनकी निजी जिंदगी को ऐसा मोड़ दे दिया, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी. कुछ ही महीनों में उनके परिवार को उनके रिश्ते के बारे में पता चल गया और फिर उनके सामने शादी या इंस्टाग्राम पेज डिलीट करने जैसे दो बड़े ऑप्शन रख दिए गए.
मुस्कान ने बताया कि वह उस समय शादी के लिए तैयार नहीं थीं, लेकिन इंस्टाग्राम छोड़ना भी नहीं चाहती थीं. इसके बाद उन्होंने और उनके पार्टनर ने अपने परिवारों को समय देने के लिए राजी किया, इस दौरान दोनों ने कंटेंट क्रिएशन में अपना करियर मजबूत बनाया. धीरे-धीरे उन्हें भी महसूस हुआ कि अब शादी के लिए सही समय आ गया है. इस तरह इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ उनका सफर आखिरकार उनकी शादी और नई जिंदगी की वजह बन गया.
कैसे खुला रिश्ते का राज
मुस्कान ने बताया कि वह एक अच्छी नौकरी कर रही थीं. इसी दौरान उनकी मुलाकात आशीष से हुई. दोनों साथ में अलग-अलग जगह घूमने लगे और उन ट्रिप्स की तस्वीरें व वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने लगे. महज दो-तीन महीने बाद ही उनके परिवार को दोनों के रिश्ते के बारे में पता चल गया. परिवार ने साफ कहा कि या तो दोनों शादी कर लें या फिर इंस्टाग्राम पेज हटा दें. परिवार नहीं चाहता था कि बिना शादी के रिश्ते को लेकर लोग तरह-तरह की बातें करें.
क्यों नहीं करना चाहती थी शादी?
मुस्कान ने कहा कि उस समय वह शादी के लिए तैयार नहीं थीं. उनके मुताबिक, हर लड़की के लिए शादी जिंदगी का बड़ा फैसला होता है. वह और आशीष एक-दूसरे को पसंद करते थे, लेकिन उन्हें लगता था कि अभी शादी का सही समय नहीं है. उन्होंने इंस्टाग्राम पेज हटाने के बारे में भी सोचा, लेकिन फिर लगा कि अगर ऐसा किया तो आने वाले सालों में उन्हें इसका पछतावा हो सकता है. इसलिए उन्होंने जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लिया.
परिवार वालों से मांगा 1 साल का टाइम
instagram-@muskaan_aashish
instagram-@muskaan_aashish
इसके बाद 2 साल तक दोनों ने अपने-अपने परिवारों को साथ बैठाकर समझाया और कंटेंट क्रिएशन में खुद को साबित करने के लिए एक साल का समय मांगा. इस दौरान दोनों ने अपने करियर को मजबूत बनाया और धीरे-धीरे उन्हें भी महसूस हुआ कि अब शादी के लिए वे तैयार हैं.
कैसे की मुस्कान ने शादी?
instagram-@muskaan_aashish
instagram-@muskaan_aashish
मुस्कान ने बताया कि उन्हें यह भी समझ आया कि दोनों परिवार बिना शादी के उनके साथ रहने और घूमने से सहज महसूस नहीं कर रहे थे. ऐसे में उन्होंने अपनी मर्जी और परिवार की खुशी, दोनों को साथ रखते हुए शादी करने का फैसला लिया. आज दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी के साथ कंटेंट क्रिएशन का सफर भी खुशी-खुशी आगे बढ़ा रहे हैं.
कौन हैं मुस्कान
मुस्कान के इंस्टाग्राम पर करीब 6.29 लाख फॉलोअर्स हैं. वह अपने पति आशीष के साथ ट्रैवल से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं. हाल ही में उन्होंने बताया कि आखिर कैसे सोशल मीडिया ने उनके रिश्ते और शादी दोनों की दिशा बदल दी.




