Begin typing your search...

India's Got Latent 2 में Alia Bhatt की जबरदस्त रोस्टिंग, समय रैना ने Cannes से Jigra तक पर ली चुटकी, नहीं छोड़ा कोई मौका

India's Got Latent Season 2 के पहले एपिसोड में समय रैना ने आलिया भट्ट और शरवरी वाघ का अपने खास अंदाज में स्वागत किया. Cannes विवाद, 'कॉफ़ी विद करण' और फिल्म 'जिगरा' को लेकर किए गए रोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं.

Indias Got Latent 2 में Alia Bhatt की जबरदस्त रोस्टिंग, समय रैना ने Cannes से Jigra तक पर ली चुटकी, नहीं छोड़ा कोई मौका
X
( Image Source:  X: @mythicbxrn )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय6 Mins Read

Published on: 21 Jun 2026 9:31 AM

मशहूर कॉमेडियन समय रैना अपने सबसे चर्चित और बेबाक शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' (India's Got Latent 2) के सीजन 2 के साथ वापस आ चुके हैं. 20 जून को इस नए सीजन का पहला एपिसोड रिलीज हुआ, और रिलीज होते ही इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. शो के पहले ही एपिसोड में बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी वाघ मेहमान के रूप में नजर आई. दोनों एक्ट्रेसेज अपनी आने वाली स्पाई एक्शन फिल्म 'अल्फा' (Alpha) के प्रमोशन के लिए यहां पहुंची थी. अपने बेबाक डार्क ह्यूमर के लिए जाने जाने वाले समय रैना ने अपनी दोनों स्टार गेस्ट्स का ऐसा "स्वागत" किया कि देखने वाले दंग रह गए. समय ने खासकर आलिया भट्ट पर एक के बाद एक कई तीखे रोस्ट किए, जिसने दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया. कान्स फिल्म फेस्टिवल के विवाद से लेकर 'कॉफी विद करण' के पुराने किस्सों और फ्लॉप फिल्म 'जिगरा' तक, समय ने किसी भी मुद्दे को नहीं छोड़ा.

शो की शुरुआत में ही समय रैना ने आलिया भट्ट का इंट्रो देते हुए एपिसोड का माहौल सेट कर दिया. आलिया को शो के इतिहास की सबसे बड़ी हस्ती बताते हुए समय ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट के मंच पर अब तक की सबसे बड़ी मेहमान वही हैं. यह हमारे शो का सबसे ऊंचा मुकाम है, लेकिन आपके करियर का सबसे लोवेस्ट पॉइंट है.' बात यहीं नहीं रुकी, समय ने आलिया के पति और बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर का जिक्र करते हुए उन पर एक और तंज कसा। समय ने कहा, 'मैडम, आपके बगल में बैठकर मुझे बहुत घबराहट हो रही है. वैसे, मैं आपके... पति का बहुत बड़ा फैन हूं. इस वन-लाइनर को सुनकर वहां मौजूद दर्शक और जज अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

कान्स फिल्म फेस्टिवल के 'कैमरा विवाद' पर कसा तंज

बातचीत के दौरान समय रैना ने आलिया भट्ट की इंटरनेशनल लेवल पर पहचान, उनकी लोकप्रियता और नेशनल अवार्ड जीतने जैसी बड़ी अचीवमेंट्स की तारीफ की. लेकिन तुरंत बाद उन्होंने एक ऐसा सवाल पूछ लिया जिसने सबको हैरान कर दिया. समय ने पूछा, 'आप यहां क्यों आई हैं? लेटेंट में आने की क्या जरूरत थी? कहां कान्स फिल्म फेस्टिवल और कहां हमारा लेटेंट! लेकिन चलिए, यहां कम से कम सारे कैमरे तो आप पर ही टिके हैं.' दरअसल, यह मजाक इस साल की शुरुआत में हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) की एक घटना की तरफ इशारा था. उस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे लेकर यूजर्स ने दावा किया था कि रेड कार्पेट पर विदेशी मीडिया और फोटोग्राफर्स ने आलिया को नहीं पहचाना और जैसे ही वह आईं, कैमरों का रुख दूसरी तरफ हो गया था. समय ने इसी बात को लेकर आलिया को रोस्ट किया.

'राष्ट्रपति' वाले पुराने विवाद की याद दिलाई

शो के दौरान एक ऐसा पल आया जिसने दर्शकों का ध्यान सबसे ज्यादा खींचा. समय रैना ने आलिया से एक साधारण सा सवाल पूछा कि उनका पसंदीदा राज्य कौन सा है?. आलिया इस सवाल का जवाब देने के लिए कुछ सेकंड सोचने लगी. उनके थोड़ा सा रुकते ही समय ने तुरंत चुटकी लेते हुए कहा, 'मैडम, मैंने आपसे आपका पसंदीदा 'राज्य' पूछा है, देश का 'राष्ट्रपति' नहीं.' बता दें कि सालों पहले जब आलिया 'कॉफी विद करण' शो में गई थीं, तब एक सवाल के जवाब में उन्होंने भारत के राष्ट्रपति का गलत नाम बता दिया था. उस वक्त इंटरनेट पर उनका जमकर मजाक उड़ा था, और समय ने सालों बाद उसी घाव पर फिर से नमक छिड़क दिया.

'जिगरा' फिल्म के फ्लॉप होने पर उड़ाया मजाक

जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा, आलिया भट्ट ने मजाकिया अंदाज में स्वीकार किया कि शो का माहौल देखकर उन्हें थोड़ा अजीब लग रहा है. आलिया ने कहा, 'मुझे यहां आने पर अभी थोड़ा सा पछतावा हो रहा है.' समय रैना ने बिना पलक झपकाए तुरंत जवाब दिया, 'आपकी फिल्म 'जिगरा' देखने के बाद मुझे भी ऐसा ही पछतावा हुआ था.' यह सुनते ही आलिया एक पल के लिए चौंक गईं, जबकि उनके बगल में बैठीं शरवरी जोर से हंस पड़ीं. हालांकि, आलिया ने भी इस स्थिति को बहुत अच्छे से संभाला और मुस्कुराते हुए करारा जवाब दिया, 'कम से कम आपने मेरी फिल्म देखी तो सही! बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में योगदान देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.'

शरवरी को मिला 'प्लस वन' और 'सहेली' वाला ट्रीटमेंट

समय रैना के तीखे बाण सिर्फ आलिया तक ही सीमित नहीं थे, उन्होंने शरवरी वाघ को भी नहीं बख्शा. जब समय ने शरवरी की तरफ देखा, तो उन्होंने सीधे पूछ लिया, "वैसे, तुम कौन हो?.' इसके बाद समय ने शरवरी का इंट्रो दर्शकों से 'आलिया की फ्रेंड' के रूप में कराया, जिससे शो में एक बार फिर हंसी का ठहाका गूंज उठा. जब समय ने शरवरी से पूछा कि क्या उन्होंने पहले कभी 'इंडियाज गॉट लेटेंट' देखा है, तो शरवरी ने जवाब दिया, 'हां, मैंने इसके पूरे एपिसोड तो नहीं देखे, लेकिन न्यूज चैनलों पर इसकी क्लिपिंग्स और छोटे-छोटे हिस्से जरूर देखे हैं.' शरवरी का यह जवाब खुद में एक मजाक बन गया, क्योंकि पिछले कुछ महीनों में यह शो विवादों की वजह से न्यूज चैनलों पर काफी छाया रहा था.

bollywood
अगला लेख