ऐसे मिला था Vaishnavi Mahant को 'Shaktimaan' में गीता विश्वास का रोल, 12 दिन बाद किया था इस एक्ट्रेस को रिप्लेस
'शक्तिमान' फेम एक्ट्रेस वैष्णवी महंत 9 सितंबर को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं. उन्होंने अपनी एक पुरानी पोस्ट में बताया था कि आखिर उन्हें 'गीता विश्वास' की भूमिका कैसे मिली थी.
90 के दशक का पॉपुलर किड शो 'शक्तिमान' आज भी लोगों के जहन में जिंदा है. दिनकर जानी के इस शो ने खूब जमकर पॉपुलैरिटी बटोरी थी. जहां इस शो में मुकेश खन्ना 'शक्तिमान' की भूमिका में नजर आए थें. वहीं वैष्णवी महंत ने शो में पत्रकार गीता विश्वास की भूमिका निभाई थी. 9 सितंबर को वैष्णवी अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं, तो आइए इस बर्थडे जानते है कि आखिर कैसे हुई थी 'शक्तिमान' में उनकी कास्टिंग
ये एक्ट्रेस थीं पहले 'गीता विश्वास'
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि वैष्णवी महंत 'गीता विश्वास' की भूमिका के लिए पहली पसंद नहीं थीं. उनके पहले इस किरदार को किटू गिडवानी निभा रही थी. जिन्हें उनकी कई पॉपुलर फिल्में 'फैशन','ओके जानू' और 'जाने तू या जाने ना' के लिए जाना जाता है. वैष्णवी ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस बात का खुलासा किया था कि आखिर उन्हें 'शक्तिमान' में गीता विश्वास का रोल कैसे मिला.
हो गई थी अनबन
वैष्णवी ने अपने बीते एक मार्च की इंस्टा पोस्ट पर बताया था कि जो लोग नहीं जानते मैं उन्हें बता दूं कि 'शक्तिमान' के 12वें एपिसोड में मैंने किटू गिडवानी को रिप्लेस कर दिया था. जिसका कारण था कि किटू गिडवानी और मुकेश खन्ना के बीच कुछ अनबन हो गई थी. जिसकी वजह से किटू गिडवानी को शो से हटना पड़ा. वैष्णवी ने आगे लिखा, 'आप सभी का धन्यवाद जिन्होंने मुझे 'गीता विश्वास' की भूमिका में स्वीकार किया और ढेर सारा प्यार दिया.'
वर्क फ्रंट की बात करें तो 'शक्तिमान' के अलावा वैष्णवी महंत ने 'मिटेगी लक्ष्मण रेखा', 'यंग ड्रीम्स', 'बंबई का बाबू', 'वीराना', 'दिल से दिल तक', 'लाडला', 'मैदान-ए-जंग' में काम किया है.




