गौरव पनौती है, वो अनलकी है.... Khatron ke khiladi में अपने लिए ही ऐसा क्यों बोले Gaurav Khanna, सामने आया कौन सा दर्द
गौरव खन्ना ने खुद को अनलकी माने जाने को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है. खतरों के खिलाड़ी पर उन्होंने कहा कि यह उनका सबसे बड़ा डर है कि किसी शो की कामयाबी का क्रेडिट किसी और को दिया जाता है लेकिन अगर वो नहीं चला तो इसका मेडल गौरव को दे दिया जाता है.
एक्टर गौरव खन्ना इन दिनों रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी पर नजर आ रहे हैं. इससे पहले वो Big Boss 19 और मास्टर शेफ रियलिटी शो के विजेता भी रह चुके हैं. हाल ही में उन्होंने खतरों के खिलाड़ी के सेट पर एक ऐसा राज खोला जिसके बारे में जानकर सब हैरान रह गए.
गौरव ने कहा कि एक टैग लग गया था उन पर कि उनके शो नहीं चलते. यह एक्टर के लिए बड़ी बात है. गौरव पनौती है वो अनलकी है. इसको मत लो जो अपना सब कुछ छोड़कर अकेला मुंबई में रह रहा है, काम ढ़ूढ़ रहा है, जो भी कारण था जब शो चलते थे तो इसका क्रेडिट किसी और को दे दिया जाता था जबकि फ्लॉप होने पर गौरव का नाम लेते थे.
गौरव ने बताया कि यह उनका एक फीयर है कि जब भी वो कोई ऑडिशन देते हैं, आज भी लगता है कि शो नहीं चला तो फिर वो मेडल उन्हें ही मिलेगा कि यार इसके शो नहीं चलते.
हालांकि गौरव के फैंस ने इस बात पर रिएक्ट करते हुए उनका हौसला बढ़ाया है. एक ने लिखा, "आप 'पनौती'नहीं हैं,आप असल प्रेरणा हैं." दूसरे ने लिखा,"अभी आप जहां भी जाते हैं, TRP आपके साथ चलती है. आपको सलाम. एक और कमेंट में लिखा था, "आप इंडियन टेलीविजनके सुपरस्टार हैं, आप बड़ी चीजो के लिए बने हैं.
एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद गौरव ने भाभी, कुमकुम, लव ने मिला दी जोड़ी और सीआईडी सहित कई टेलीविजन शो में काम किया.वह जीवन साथी, ये प्यार ना होगा कम और तेरे बिन जैसे शो से मशहूर हुए.
अनुपमा सीरियल में अनुज कपाड़िया के किरदार को भी लोगों ने बहुत पसंद किया. गौरव ने अपने करियर के मुश्किल दौर कोयाद करते हुए बताया कि शुरुआती दिनों में वे अक्सर एक साथ कई शो करते थे और व्यस्त शेड्यूल की वजह से कई बार अपनी कार में ही सो जाते थे.




