Ajay Devgn की Drishyam The Conclusion ने रचा इतिहास, बनी चौथी सबसे बड़ी ओपनर, एडवांस बुकिंग से भी शानदार कमाई
अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन ही रिकॉर्ड कमाई करते हुए अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की. फिल्म की एडवांस बुकिंग भी जबरदस्त रही थी और अब इसकी कमाई ने नया रिकॉर्ड बनाया है.
दृश्यम द कंक्लूजन फिल्म ने इतिहास रच दिया है. वह फोर्थ सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी है. फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह फिल्म अजय देवगन के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है. इसने एडवांस बुकिंग के दौरान भी शानदार कमाई की थी.
आइए जानते हैं इससे पहले किन 10 फिल्मों ने पहले दिन कितनी कमाई की थी.
धुरंधर 2-140 करोड़
पुष्पा 2 हिंदी -72 करोड़
जवान- 65.50 करोड़
दृश्यम 3- 62 करोड़
स्त्री 2- 55.40 करोड़
पठान -55 करोड़
एनिमल- 54.75 करोड़
केजीएफ 2 हिंदी- 53.95 करोड़
वार - 51.60 करोड़
तोह - 50.75 करोड़
इन 3 देशों में भी बनेगी फिल्म
विजय सालगांवकर की कहानी ने जब पहली बार पर्दे पर कदम रखा, तब शायद किसी ने नहीं सोचा होगा कि इसकी गूंज भारत से बाहर भी सुनाई देगी. अजय देवगन की ‘Drishyam’ की कहानी अब नए देशों और नई भाषाओं तक पहुंचने की तैयारी में है. फिल्म की पॉपुलैरिटी के बाद इसके इंटरनेशनल रीमेक पर काम शुरू हो चुका है और कोरिया, स्पेन के साथ हॉलीवुड में भी इसे नए अंदाज में पेश किया जाएगा.
खास बात यह है कि इन रीमेक्स को सिर्फ ओटीटी तक सीमित रखने का प्लान नहीं है, बल्कि इन्हें संबंधित देशों के सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है. वहीं हिंदी दर्शकों के लिए विजय सालगांवकर का सफर ‘Drishyam: The Conclusion’ के साथ आगे बढ़ रहा है, जिसमें अजय देवगन एक बार फिर इसी किरदार में नजर आएंगे.
स्टारकास्ट की फीस भी चर्चा में
Drishyam’ की कहानी ने पिछले दो पार्ट में दर्शकों को विजय सलगांवकर के साथ ऐसे जोड़े रखा कि अब हर किसी की नजर इसके आखिरी अध्याय पर है. ‘Drishyam: The Conclusion’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय के किरदार में लौट आए हैं जबकि तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर भी अपनी पुरानी रोल को आगे बढ़ाते नजर आएं.
तीसरे पार्ट की फिल्म की स्टारकास्ट की फीस भी चर्चा में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन को करीब 18 से 22 करोड़ रुपये, जबकि तब्बू को लगभग 2.5 से 3.5 करोड़ रुपये मिलने की बात कही जा रही है. वहीं श्रिया सरन, इशिता दत्ता और रजत कपूर की फीस इससे काफी कम बताई गई है. हालांकि, इन सभी रकम की ऑफिशियल कंफर्मेशन फिल्म के मेकर्स की ओर से नहीं की गई है.




