दीपिका पादुकोण ने कराया पहला मैटरनिटी फोटोशूट, साथ दिखे रणवीर सिंह
कहा जा रहा है कि इसी महीने सितंबर में ऐक्ट्रेस अपने पहले बेबी को जन्म देने वाली हैं। इस वक्त वह प्रेग्नेंसी पीरियड इंजॉय कर रही हैं।

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। जनवरी में कपल ने प्रेग्नेंसी की खबर अनाउंस की थी जिसके बाद से ही फैंस उनके बेबी का इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इसी महीने सितंबर में ऐक्ट्रेस अपने पहले बेबी को जन्म देने वाली हैं। इस वक्त वह प्रेग्नेंसी पीरियड इंजॉय कर रही हैं।
दीपिका ने शेयर किया फोटोशूट
इसी बीच डिलीवरी से कुछ दिनों पहले ऐक्ट्रेस ने अपना पहला मैटरनिटी फोटोशूट शेयर किया है। इसमें 14 तस्वीरें हैं जिनमें उनके साथ पति रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं। फैंस दोनों को एडवांस में बधाई दे रहे हैं। इसके अलावा ऐक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने भी इन तस्वीरों पर लव इमोजी वाला कमेंट किया है। बीते दिनों दीपिका पादुकोण अपनी फैमिली और बैडमिंटन प्लेयर लक्ष्य सेन के साथ भी नजर आई थीं।
नए घर में शिफ्ट होने की खबरें
कुछ दिनों पहले ही एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कहा गया कि बच्चे के जन्म के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नए घर में शिफ्ट हो जाएंगे। यह घर बांद्रा के बैंडस्टैंड स्थित शाहरुख खान के घर 'मन्नत' के बगल में है। इसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
2018 में हुई थी शादी
अपने आने वाले पहले बच्चे के लिए दीपिका और रणवीर काफी एक्साइटेड हैं। बता दें, 14 नवंबर 2018 को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 6 साल बाद दीपिका मां बनने जा रही हैं। जब दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट किया था, उसी दौरान बता दिया गया था कि सितंबर में उनके घर नन्हा मेहमान आ जाएगा।
मुंबई के हॉस्पिटल में बच्चे को देंगी जन्म
जल्द ही कपल एक नए फेज में कदम रखने वाला है। हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी जिससे पता लगा था कि 28 सितंबर को दीपिका की डिलीवरी होगी। वह मुंबई के ही एक हॉस्पिटल में बच्चे को जन्म देंगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका बेबी के आने के बाद लंबा ब्रेक लेने जा रही हैं। आने वाले समय में वह अजय देवगन स्टारर फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी। फिल्म का डायरेक्शन रोहित शेट्टी ने किया है।