Begin typing your search...

पैपराजी को देखकर गुस्सा हुईं बिपाशा बसु? वीडियो वायरल होने पर इंस्टाग्राम पोस्ट से एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'बाराबंकी' से कमबैक को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में मुंबई के एक स्टूडियो के बाहर पैपराजी को देखकर उनके नाराज होने का दावा किया गया. इसके बाद बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर सफाई देते हुए बताया कि वह नाराज नहीं थीं, बल्कि समय पर काम पर पहुंचना चाहती थीं.

पैपराजी को देखकर गुस्सा हुईं बिपाशा बसु? वीडियो वायरल होने पर इंस्टाग्राम पोस्ट से एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई
X
( Image Source:  Instagram : Bipasha Basu )

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों अपने कमबैक प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं. करीब 6 साल बाद वह एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं. इसी बीच मुंबई के एक स्टूडियो के बाहर उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह पैपराजी को रास्ता देने के लिए कहती नजर आईं. इसके बाद सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि एक्ट्रेस पैपराजी से नाराज थीं. हालांकि, बिपाशा ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इस मामले पर सफाई दी है.

हाल ही में बिपाशा बसु को मुंबई के एक स्टूडियो के बाहर देखा गया. इस दौरान वहां मौजूद पैपराजी उन्हें कैमरे में कैद करने लगे. बताया जा रहा है कि बिपाशा को काम पर पहुंचने की जल्दी थी और उन्होंने पैपराजी से रास्ता देने के लिए कहा. उनका वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक पेज ने दावा किया कि एक्ट्रेस नाराज थीं. इसके बाद बिपाशा ने इस दावे पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

इंस्टाग्राम पर बिपाशा ने क्या कहा?

बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वीडियो शेयर करते हुए पैपराजी के साथ अपने व्यवहार को लेकर सफाई दी. उन्होंने लिखा, “कोई काम पर जा रहा है और समय पर पहुंचना चाहता है, लेकिन सिर्फ इसलिए कि हम आपकी उपस्थिति पर सवाल उठा रहे हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि मैं नाराज हूं.”

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वीडियो के आखिर में उनके धन्यवाद कहने को जानबूझकर नजरअंदाज किया गया. उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्हें पैपराजी से कभी कोई परेशानी नहीं रही है. बिपाशा के मुताबिक, ज्यादातर पैपराजी उनके साथ हमेशा सम्मानजनक व्यवहार करते हैं. इस तरह उन्होंने सोशल मीडिया पर किए गए दावे पर अपनी बात रखी.


छह साल बाद वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा

बिपाशा बसु आखिरी बार साल 2020 में करण सिंह ग्रोवर के साथ फिल्म 'डेंजरस' में नजर आई थीं. अब वह हंसल मेहता की वेब सीरीज 'बाराबंकी' से एक्टिंग में वापसी कर रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अगस्त में मुंबई में इस सीरीज की शूटिंग शुरू की थी. इस प्रोजेक्ट में विशाल जेठवा और सनी कौशल भी नजर आएंगे.

यह सीरीज आईपीएस अधिकारी आलोक लाल की किताब 'द बाराबंकी नार्कोस: बस्टिंग इंडियाज मोस्ट नोटोरियस ड्रग कार्टेल' पर आधारित बताई जा रही है. इसकी कहानी 1980 के दशक में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में अफीम के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए गए अभियान से जुड़ी है.

बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर 12 नवंबर 2022 को बेटी देवी के माता-पिता बने थे. मां बनने के बाद अभिनेत्री ने कुछ समय के लिए काम से दूरी बनाई थी. अब उनकी वापसी को लेकर प्रशंसकों में उत्सुकता है.

अगला लेख