Begin typing your search...

Bigg Boss 20: Love Gill के कंधे दबाते वक्त Scout Op ने की ऐसी हरकत, शर्ट में डाला था हाथ, आम्रपाली दुबे ने बताई कहानी

बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउटओपी की दोस्ती को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है. दरअसल आम्रपाली ने बताया कि लव को शोल्डर मसाज देते हुए स्काउट ने उनकी शर्ट के अंदर हाथ डाला था.

Bigg Boss 20: Love Gill के कंधे दबाते वक्त Scout Op ने की ऐसी हरकत, शर्ट में डाला था हाथ, आम्रपाली दुबे ने बताई कहानी
X
( Image Source:  youtube- JioHotstar Reality )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 9 Oct 2026 1:38 PM IST

‘बिग बॉस 20’ में लव गिल और गेमर स्काउटओपी की दोस्ती अब चर्चा का विषय बन गई है. दोनों की नजदीकियों के वीडियो सामने आने के बाद दर्शक उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं. इसी बीच भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने लव से बातचीत के दौरान स्काउट के एक ऐसे बिहेवियर का जिक्र किया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया.

आम्रपाली ने बताया कि जब स्काउट लव के कंधों की मसाज कर रहा था, तब उसने उनकी शर्ट के अंदर हाथ डाल दिया था. इस दौरान आम्रपाली ने उसे ऐसा करने से रोकते हुए बाहर से मसाज करने की बात कही थी.

यंग और स्काउट की क्यों हुई लड़ाई?

शो के हालिया एपिसोड में लव को लेकर यंग और स्काउट की लड़ाई हो गई. दरअसल यंग और लव मस्ती कर रहे थे. इस पर स्काउट ने कहा कि ये देखने में अच्छा नहीं लग रहा है. इसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई. फिर आम्रपाली लव को स्काउट के उन्हें शोल्डर मसाज के बारे में कहती हैं.

क्या स्काउट ने लव की शर्ट के अंदर डाला हाथ?

इस मामले के बाद लव से बातचीत के दौरान आम्रपाली ने कहा, “वो जब तुझे मसाज कर रहा था ना पीठ पे स्काउट शर्ट के अंदर हाथ डालकर शोल्डर पर, तब भी मैंने बोला बाहर से कर. कुछ चीजें हैं जो वर्ल्ड फ्रेम में नहीं अच्छी दिखती हैं. तुझे फर्क नहीं पड़ता होगा, यंग को फर्क नहीं पड़ता, स्काउट को फर्क नहीं पड़ता. लेकिन जिसके पार्टनर्स बाहर हैं, उनको खराब फील होता है.'

आम्रपाली ने लव को क्या समझाया?

इसके बाद लव और आम्रपाली की बात होती है. जहां आम्रपाली कहती हैं कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है, जब इतनी बार उन्हें यंग ने दूर रहने के लिए बोल दिया. फिर खुद मस्ती करता है, लेकिन इसके बावजूद तुम्हें बेइज्जती महसूस क्यों नहीं होती है. कुछ कारण है इसका. तुम्हें ये सब खराब क्यों नहीं लगता है. इस पर लव कहती हैं कि उन्हें कुछ लगा ही नहीं, क्योंकि वह दोस्ती में अंधी हो गई हैं. मुझे किसी का कुछ बुरा ही नहीं लगता है. इस पर आम्रपाली कहती हैं कि कोई भी रिश्ता हो, अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट सबसे ज्यादा जरूरी है.

स्काउट और लव की दोस्ती पर क्यों उठ रहे सवाल?

इससे पहले भी स्काउट और लव का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दोनों बेड पर साथ बैठे नजर आए थे. वीडियो में स्काउट के लव की पीठ छूने के अंदाज पर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए. वहीं, स्काउटओपी कथित तौर पर काश्वी हिरानंदानी को डेट कर रहे हैं. ऐसे में लव के साथ उनकी नजदीकियों को लेकर चर्चा और तेज हो गई है.


अगला लेख