मेरी थूक से प्रेग्नेंट हो जाओगे... ये क्या बोल गए Qazi Touqeer, लड़ाई के बीच अमन ने कसा काजी पर 'पॉपुलेशन' बढ़ाने का तंज
‘बिग बॉस 20’ के घर में इन दिनों विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. काजी के 'मेरी थूक से प्रेग्नेंट हो जाओगे' वाले बयान पर अमन ने तंज कसते हुए कहा कि अपनी तरफ हमारी जनसंख्या मत बढ़ा देना.
बिग बॉस 20 में रोजाना कुछ न कुछ नया हो रहा है. जहां 8 अक्टूबर के एपिसोड में कैप्टेंसी के लिए लव गिल ने घर का सारा राशन दांव पर लगा दिया और इस हफ्ते नया राशन नहीं आएगा. इसके बाद लव और कनिका की जमकर लड़ाई हुई. वहीं, 'BB News' टास्क के पहले राउंड के बाद घर में जमकर बवाल हुआ. शो में एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है.
इस बार काजी तौकीर और स्काउट के बीच हुई लड़ाई ने घर का माहौल गरमा दिया, तो वहीं अमन गांधी की एक कमेंट ने भी विवाद खड़ा कर दिया. दरअसल स्काउट, यंग और घर के कई कंटेस्टेंट्स ने फिर से लॉलीपॉप वाले जोक का मुद्दा बनाया और काजी को टारगेट किया. वहीं, अमन ने काजी से बात करते हुए जनसंख्या को लेकर तंज कसा और कहा, ‘अपनी जैसी पॉपुलेशन मत कर देना.’ इस बयान को काजी के धर्म पर निशाना साधने वाली टिप्पणी के तौर पर देखा जा रहा है.
काजी तौकीर और स्काउट की हुई लड़ाई
स्काउट और काजी के बीच बातचीत ने जल्द ही झगड़े में बदल गई. इस दौरान स्काउट ने आरोप लगाया कि काजी उनसे बात करते हुए उन पर थूक रहे थे. मामला यहीं नहीं रुका और काजी की यंग व अमन के साथ भी बहस होने लगी. जहां काजी ने स्काउट को कहा कि ' मेरी थूक से प्रेग्नेंट हो जाओगे.'
काजी तौकीर पर अमन ने कसा तंज
स्काउट और काजी की लड़ाई में अमन गांधी भी कूद पड़े. जहां उन्होंने कहा कि 'मेरे मुंह तो लग भी नहीं सकते आप, जो 14 दिन आपने ड्रामा किए हैं. मुंह से धुआं निकल के लोग प्रेग्नेंट कर रहे हो. जनसंख्या बढ़ा रहे हो हमारे देश की. अपनी जैसी मत कर देना जनसंख्या.'
अरिश्फा ने काजी के इमोशन पर उठाए सवाल
काजी और स्काउट के बीच चल रहे विवाद के बीच अरिश्फा ने भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि काजी दर्शकों के लिए रोए थे और उनके इमोशन सच्चे नहीं थे. इस घर में पहले से चल रही तनातनी के बीच इस बयान ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया.




