Bigg Boss 20: कौन है मिट्ठू डॉन ऊर्फ Nakul Dhull जो होंगे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, मनीष गोयल का नाम भी आया सामने
बिग बॉस 20 अब और मजेदार होने वाला है. इस बार शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर मिट्ठू डॉन ऊर्फ नकुल धुल की एंट्री हो सकती है. वहीं, इस लिस्ट में एक्टर मनीष गोयल का नाम भी सामने आ रहा है.
बिग बॉस 20 में एक बार फिर नए चेहरों की एंट्री को लेकर हलचल तेज हो गई है. इस बार सोशल मीडिया पर मिट्ठू डॉन के नाम से मशहूर नकुल धुल का नाम चर्चा में है. अपनी कॉमेडी, रोस्ट वीडियो और बेबाक अंदाज से पहचान बनाने वाले नकुल को लेकर वाइल्ड कार्ड एंट्री की अटकलें लगाई जा रही हैं. वहीं, टीवी एक्टर मनीष गोयल का नाम भी सामने आ रहा है. हालांकि, शो में दोनों की एंट्री को लेकर अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है.
एक तरफ नकुल धुल सोशल मीडिया की दुनिया में अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं, तो दूसरी तरफ मनीष गोयल टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं. मनीष 'कहानी घर-घर की' और 'अनुपमा' जैसे शोज में नजर आ चुके हैं.ऐसे में अगर इन दोनों की बिग बॉस के घर में एंट्री होती है, तो दर्शकों को सोशल मीडिया के बेबाक क्रिएटर और टीवी के एक्सपीरियंस एक्टर का अलग अंदाज देखने को मिल सकता है.
कौन हैं नकुल धुल?
नकुल धुल हरियाणा के रहने वाले हैं. वह सोशल मीडिया क्रिएटर हैं. लोग उन्हें मिट्ठू डॉन के नाम से भी जानते हैं. नकुल अपने वीडियो में मजाक-मस्ती करते हैं और अलग-अलग मुद्दों पर अपने अंदाज में तंज कसते हैं. हरियाणवी बोलने का तरीका और बिना घुमाए अपनी बात कहने का उनका स्टाइल सोशल मीडिया पर उनकी पहचान बन गई है.
कितने पढ़े-लिखे हैं नकुल?
नकुल ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है, लेकिन बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया और इसी को अपना करियर बना लिया. अब उनके बिग बॉस 20 में आने की चर्चा हो रही है.
क्यों विवादों में आए नकुल धुल?
नकुल धुल अपने वीडियो के साथ-साथ विवादों को लेकर भी चर्चा में रह चुके हैं. फरवरी 2026 में उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें रात के समय अकेली महिला के पीछे जाने और उसे डराने जैसी हरकत को मजाक यानी प्रैंक बताया गया था. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी आलोचना की. कई लोगों का कहना था कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामले को मजाक के तौर पर नहीं दिखाना चाहिए. अब अगर नकुल बिग बॉस 20 में आते हैं, तो उनके पुराने विवाद भी चर्चा में आ सकते हैं. हालांकि, शो में उनका अंदाज कैसा होगा और वह दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ कैसे पेश आएंगे, यह उनकी एंट्री होने के बाद ही पता चलेगा.
कौन हैं मनीष गोयल?
INSTAGRAM-@abhinetamanishgoel
INSTAGRAM-@abhinetamanishgoel
मनीष गोयल एक्टर हैं. उन्होंने टीवी शो 'कहानी घर-घर की' से छोटे पर्दे पर पहचान बनाई. इसके अलावा वह 'जरा नचके दिखा', 'वेलकम- बाजी मेहमान नवाजी की' और 'बिग मेमसाब' जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आ चुके हैं. 'वेलकम- बाजी मेहमान नवाजी की' में वह विजेता रहे थे. टीवी शो 'अनुपमा' में काम करने के कारण भी दर्शक उन्हें जानते हैं.
क्या बदल सकता है बिग बॉस का खेल?
बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री अक्सर पुराने रिश्तों और रणनीतियों को चुनौती देती है. नकुल का सोशल मीडिया एक्सपीरियंस और मनीष की टीवी इंडस्ट्री में बनी पहचान घर के अंदर अलग तरह का माहौल बना सकती है.




