Begin typing your search...

दिल्ली में प्रदर्शन से पहले नोएडा में अलर्ट, चिल्ला बॉर्डर पर भारी फोर्स तैनात; किसान संगठनों ने लगाया हाउस अरेस्ट का आरोप

दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. चिल्ला बॉर्डर पर नोएडा पुलिस, दिल्ली पुलिस और BSF के जवान तैनात हैं. संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है.

Delhi Protest Alert: Heavy Security at Chilla Border, BSF Personnel Deployed
X
मोहम्मद रज़ा
मोहम्मद रज़ा2 Mins Read

Published on: 9 Oct 2026 5:29 PM

दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए नोएडा में भी पुलिस अलर्ट मोड पर है. नोएडा से दिल्ली को जोड़ने वाले सभी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. चिल्ला बॉर्डर पर नोएडा पुलिस और दिल्ली पुलिस के साथ बीएसएफ के जवानों को भी तैनात किया गया है. बॉर्डर पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के बीच संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी गई है.

चिल्ला बॉर्डर पर पुलिस और सुरक्षाबल बसों, टैक्सी और कारों पर विशेष नजर रख रहे हैं. वाहनों को रोक-रोककर उनकी जांच की जा रही है. इसके साथ ही संदिग्ध नजर आने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके.

रात 9 बजे बॉर्डर सील करने की चर्चा

बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए आरसीसी बैरियर भी रखे गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, रात 9 बजे पुलिस बॉर्डर को सील करने की कार्रवाई कर सकती है. कल दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस की ओर से सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है.

हाउस अरेस्ट का आरोप, पुलिस अलर्ट

नोएडा में कई सामाजिक संगठन और किसान यूनियन से जुड़े लोगों और कुछ पार्टियों के नेताओं ने पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट का आरोप लगाया है. पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद दिख रही है.

अगला लेख