Begin typing your search...

सलमान खान के शो बिग बॉस 20 में किसकी होगी एंट्री? रिया अहीर और लव गिल के बीच कांटे की टक्कर, फैंस करेंगे फैसला

बिग बॉस 20 में इस बार कंटेस्टेंट की एंट्री का फैसला भी दर्शक करेंगे. ‘फैंस का फैसला’ के तहत लव गिल और रिया अहीर में से किसी एक को जनता के वोटों से घर में जगह मिलेगी. वोटिंग JioHotstar पर 2 सितंबर रात 11:59 बजे तक चलेगी, जबकि विजेता का ऐलान 6 सितंबर को ग्रैंड प्रीमियर में सलमान खान करेंगे.

सलमान खान के शो बिग बॉस 20 में किसकी होगी एंट्री?  रिया अहीर और लव गिल के बीच कांटे की टक्कर, फैंस करेंगे फैसला
X

बिग बॉस हाउस में कौन एंट्री करेगा इसका फैसला करने की पावर एक बार फिर से ऑडियंस के हाथों में हैं. पिछले सीज़न की सफल शुरुआत के बाद, जियोहॉटस्टार और कलर्स ने बिग बॉस हिंदी सीज़न 20 के लिए 'फैंस का फैसला' को वापस लाया है, जिससे दर्शकों को शो शुरू होने से पहले ही खेल को इंफ्लुएंस करने का मौका मिल रहा है.

इस पहल के तहत, दर्शक तय करेंगे कि दो प्रतियोगियों में से किसे एक एक्स्ट्रा जीवन दान का का वरदान मिलेगा और बिग बॉस 20 के घर में एंट्री मिलेगी, लव गिल और रिया अहीर इस एक जगह के लिए कंपीटीशन कर रहे हैं. जबकि विनर का फैसला पूरी तरह से दर्शकों के वोटों के माध्यम से होगा.

वोटिंग फिलहाल केवल JioHotstar ऐप पर खुली है और 2 सितंबर रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी. कौन जीतेगा इसका फैसला 6 सितंबर को ग्रैंड प्रीमियर के दौरान किया जाएगा, जब होस्ट सलमान खान दर्शकों द्वारा चुने गए प्रतियोगी का घर में स्वागत करेंगे.


रिया है गेम को लेकर एक्साइटिड

छात्र विरोध प्रदर्शनों के लिए चर्चा में रहीं रिया अहिर ने फैंस फोकस्ड कंपीटीशन को लेकर एक्साइटमेंट जाहिर की.उन्होंने कहा कि दर्शकों के फैसले से बिग बॉस की सदस्य बनना, दोहरे दांव पर आधारित इस सीजन की एक शानदार शुरुआत है.रिया ने कहा कि वह खुलकर अपनी राय व्यक्त करने के लिए तैयार हैं और उन्हें विश्वास है कि दर्शक उनकी सच्चाई को पहचानेंगे.

कौनसे नए फीचर्स

बिग बॉस 20 के अनुभव को और अधिक इंटरैक्टिव बनाने के लिए प्लेटफॉर्म ने कई नए फीचर्स भी पेश किए हैं."जीतो" के माध्यम से प्रशंसक गेम में भाग ले सकते हैं और पुरस्कार जीतने के मौके के लिए सवालों के जवाब दे सकते हैं। दर्शक घर के यादगार पलों पर आधारित मीम्स भी बना और शेयर कर सकते हैं.

लाइव चैट फीचर से फैंस को रियल टाइम में बातचीत करने और कमेंट करने का मौका मिलेगा, जिससे देखने का अनुभव सबके लिए एक जैसा होगा.वहीं, वोटिंग फीचर के जरिए दर्शक हर हफ्ते अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को बचा सकेंगे और सीजन के विनर को चुनने में अहम भूमिका निभा सकेंगे.फैंस का फैसला की वापसी के साथ, बिग बॉस 20 एक बार फिर दर्शकों को एक्शन के केंद्र में ला रहा है.

रिया और लव के बीच कांटे की टक्कर

फैन वोटों के जरिए अपनी एंट्री की संभावनाओं के बारे में बात करते हुए लव गिल ने कहा कि दर्शकों द्वारा सीधे अपने भाग्य का फैसला होना, उनका सफर शुरू होने से पहले ही एक तरह का एक्स्ट्रा जीवनदान जैसा लगता है.सीजन की "तथा-दो" थीम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि असली शक्ति दर्शकों के हाथों में है.

लव ने आगे कहा कि उनका इरादा सुरक्षित खेल खेलने या बैकग्राउंड में रहने का नहीं है.उन्होंने खुद को ऐसे व्यक्ति के रूप में एक्सप्लेन किया जो शो में बेबाक एनर्जी,ईमानदारी और पंजाबी अंदाज लाएगा और वादा किया कि वह पहले दिन से ही पूरी लगन से खेल में उतरेगा.उन्होंने प्रशंसकों से यह भी आग्रह किया कि यदि वे एक ऐसे प्रतियोगी को देखना चाहते हैं जो पूरे सफर में रियल बना रहे तो उन्हें सपोर्ट करे.

अगला लेख