पहले हॉट फिर कहा S@xy, ऐसे Mallika Sherawat के दीवाने हुए तेज प्रताप यादव, इतनी बार देखी थी मर्डर
भोजपुरी बवाल के नए प्रोमो में तेज प्रताप यादव ने Mallika Sherawat को पहले Hot फिर Sexy कहा. Murder फिल्म पर भी मजेदार सवाल-जवाब हुआ.
इन दिनों 'भोजपुरी बवाल' शो के प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं. शो के कई प्रोमो और वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं, लेकिन तेज प्रताप यादव और Mallika Sherawat तो अलग ही छाए हुए जो लोगों को ध्यान खींच रहे हैं या यूं कहें तो अख्खा भोजपुरी बवाल एक तरह और तेजू भैया Mallika Sherawat एक तरफ. इस बीच नया एक प्रोमो सामने आया है जिसमें देखा सकता है कि तेज प्रताप यादव किस तरह Mallika Sherawat के दिनों दिन दीवाने होते जा रहे हैं.
वीडियो में Mallika Sherawat, तेज प्रताप से कहती नजर आती हैं कि वह बिहार से आए हैं और अभी तक एक बार भी कॉम्प्लीमेंट नहीं किया है. इसके बाद वह उनसे सीधे पूछती हैं कि वह कैसी लग रही हूं? इस सवाल पर तेज प्रताप पहले उन्हें 'Hot' बताते हैं और फिर ‘Sexy’ कहते हैं. इसके बाद Mallika उनसे पूछती हैं कि क्या वह उन्हें खूबसूरत नहीं मानते? इस पर तेज प्रताप जवाब देते हैं कि 'वो तो हैं ही आप.'
Mallika ने पूछा- 'Murder' फिल्म कितनी बार देखी?
बातचीत यहीं खत्म नहीं होती. Mallika Sherawat इसके बाद अपनी चर्चित फिल्म ‘Murder’ का जिक्र करती हैं. वह तेज प्रताप से पूछती हैं कि क्या उन्होंने फिल्म देखी है. तेज प्रताप इसका जवाब हां में देते हैं. इसके बाद Mallika का अगला सवाल और दिलचस्प हो जाता है. वह पूछती हैं कि उन्होंने ‘Murder’ कितनी बार देखी है? इस पर तेज प्रताप कहते हैं कि उन्होंने फिल्म ‘बहुत बार’ देखी है. यह जवाब सुनकर दोनों हंसते नजर आते हैं और बातचीत का माहौल काफी हल्का-फुल्का हो जाता है.
Mallika के कहने पर तेज प्रताप ने बजाई बांसुरी
प्रोमो में इसके बाद एक और दिलचस्प पल देखने को मिलता है. Mallika Sherawat तेज प्रताप से कहती हैं कि क्या वह उनके लिए आज बांसुरी बजाएंगे. इसके बाद तेज प्रताप बांसुरी बजाना शुरू कर देते हैं. वीडियो में Mallika उन्हें बांसुरी बजाते हुए सुनती नजर आती हैं. दोनों की यह बातचीत और बांसुरी वाला हिस्सा भी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है.
'भोजपुरी बवाल' के प्रोमो क्यों हो रहे वायरल?
‘भोजपुरी बवाल’ के प्रोमो रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में हैं. शो में भोजपुरी सिनेमा और मनोरंजन जगत से जुड़े कई कलाकार नजर आ रहे हैं. हालांकि, तेज प्रताप यादव के प्रोमो सोशल मीडिया पर अलग से चर्चा बटोर रहे हैं. खासकर जब उनके साथ Mallika Sherawat दिखाई देती हैं, तो वीडियो पर यूजर्स की दिलचस्पी और बढ़ जाती है. दोनों के बीच होने वाली बातचीत, मजेदार सवाल-जवाब और तेज प्रताप का बेबाक अंदाज प्रोमो को वायरल बना रहा है. फिलहाल इस वायरल वीडियो में दोनों के बीच की बातचीत को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. ‘Hot’, ‘Sexy’ और ‘Murder’ फिल्म को लेकर तेज प्रताप का जवाब प्रोमो के सबसे चर्चित हिस्सों में शामिल है. वहीं बांसुरी बजाने वाला अंदाज भी लोगों का ध्यान खींच रहा है.




