Begin typing your search...

Bigg Boss 20: ‘मेरी चाय बनाओ, कपड़े लगाओ...’ Mahhi Vij के तेवर देख भड़के घरवाले, पहले दिन ही शुरू हुआ पंगा

Bigg Boss 20 के घर में एंट्री के साथ ही माही विज ने ऐसा रंग दिखाया कि पहले दिन ही घरवालों के बीच तनातनी शुरू हो गई. चाय से लेकर कपड़ों तक के काम पर उनके तेवर देखकर अमन गांधी, ईशा रिखी और अरिश्फा खान नाराज नजर आए.

Bigg Boss 20: ‘मेरी चाय बनाओ, कपड़े लगाओ...’ Mahhi Vij के तेवर देख भड़के घरवाले, पहले दिन ही शुरू हुआ पंगा
X
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत2 Mins Read

Updated on: 7 Sept 2026 11:43 AM IST

सलमान खान के रियलिटी शो Bigg Boss 20 का आगाज हो चुका है और घर के अंदर पहले दिन ही ड्रामा भी शुरू हो गया है. 6 सितंबर को हुए ग्रैंड प्रीमियर के बाद जैसे ही कंटेस्टेंट्स ने घर में कदम रखा, वैसे ही आपसी तालमेल और काम को लेकर खींचतान देखने को मिलने लगी. जहां कंटेस्टेंट्स को माही विज का बॉसी बर्ताव पसंद नहीं आया. माही कभी अमन गांधी से कपड़े रखने को कहती दिखीं तो कभी अरिश्फा खान से चाय को लेकर उलझती नजर आईं.

ईशा और अरिश्फा खान ने उनके बार-बार काम बताने पर नाराजगी जताई, वहीं अमन भी उनके तेवरों से परेशान दिखे. यहां तक कि ईशा ने कह दिया कि शुक्र है माही ने अपने अंडरवियर धोने के लिए नहीं कहे.

माही विज के अंदाज ने खींचा सबका ध्यान

शो के पहले दिन माही विज घर के दूसरे सदस्यों से काम बताती नजर आ रही है. वह अमन गांधी को अपने कपड़े रखने के लिए कहती हैं, जिस पर अमन कहते हैं कि 'अगर वह उन्हें प्लीज बोलेंगी, तो वह यह काम जरूर करेंगे. इस पर फिर माही विज आसिफ खान की तरफ उंगली कर कहती हैं कि ये भी तो बिना प्लीज कहे काम कर रहा है. तुम्हें प्लीज चाहिए मैं तुम्हें प्लीज नहीं बोलूंगी.'

चाय बनाने पर भी छिड़ी बहस

इसके बाद मामला किचन तक पहुंच जाता है. माही विज ईशा से कहती हैं कि 'तुम्हें चाय बनानी आती है,तुम लड़कियां हो तुम्हें तो आती ही होगी. फिर माही अरिश्फा को दोबारा टोकते हुए कहती हैं कि तुम बाहर आ गई, चाय उबलने तो देती, फिर अरशिफा किचन के पास आकर कहती हैं कि वह मुझे ऑर्डर दे रही है.'

ईशा रिखी ने भी माही पर साधा निशाना

माही के इसी रवैये पर ईशा रिखी भी अपनी नाराजगी जाहिर करती नजर आती हैं. ईशा का कहना है कि माही घर में आने के बाद से ही बाकी लोगों को काम बताने में लगी हुई हैं. कभी किसी से चाय बनाने को कहा जा रहा है तो कभी कपड़े रखने की बात हो रही है. ईशा ने इसी अंदाज में माही पर तंज कसते हुए कहा कि अच्छा है उन्होंने अभी तक अपने अंडरवियर धोने के लिए नहीं कहा.

अगला लेख