Begin typing your search...

मां कसम अगर मुझे लड़ना पड़ा तो... आखिर क्यों Bigg Boss पर ही भड़के हुए हैं पंचायत एक्टर Aasif Khan, दूसरे हफ्ते में ही हुआ ऐसा हाल

Bigg Boss 20 के घर में नॉमिनेशन को लेकर आसिफ खान का गुस्सा सामने आया है. बिग बॉस ने नॉमिनेशन पर चर्चा करने के चलते आसिफ समेत कुछ कंटेस्टेंट्स को एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट किया. इस फैसले से आसिफ नाराज हो गए और उन्होंने इसे अनफेयर बताया. उन्होंने मेकर्स पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए खुलकर अपनी नाराजगी जताई.

मां कसम अगर मुझे लड़ना पड़ा तो... आखिर क्यों Bigg Boss पर ही भड़के हुए हैं पंचायत एक्टर Aasif  Khan, दूसरे हफ्ते में ही हुआ ऐसा हाल
X
( Image Source:  Instagram : Aasif Firdous Khan )

आसिफ खान बिग बॉस 20 के घर में अपने गुस्से और बेबाक अंदाज को लेकर लगातार चर्चा में हैं. दूसरे हफ्ते में नॉमिनेशन को लेकर वह बिग बॉस के फैसले से नाराज हो गए. आसिफ ने खुद को, रोहेद खान, यंग डीएसए और स्काउटओपी को एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट किए जाने के फैसले को अनफेयर बताया. उन्होंने मेकर्स पर दूसरों का पक्ष लेने का आरोप भी लगाया.

एपिसोड में बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स से नॉमिनेशन के लिए दो-दो नाम बताने को कहा था. इसके बाद बिग बॉस ने आसिफ खान, यंग डीएसए, रोहेन खान और स्काउटओपी का एक वीडियो दिखाया, जिसमें ये कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन को लेकर आपस में चर्चा करते नजर आए. इसी वजह से बिग बॉस ने चारों को एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट कर दिया. फैसला सुनते ही आसिफ काफी गुस्से में आ गए.

'सिर्फ हमारा वीडियो क्यों दिखाया?'

आसिफ ने यंग डीएसए से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अगर नॉमिनेशन पर चर्चा करना नियमों के खिलाफ था, तो बिग बॉस को दूसरे कंटेस्टेंट्स की ऐसी बातचीत के वीडियो भी दिखाने चाहिए थे. उनका कहना था कि सिर्फ चार लोगों को निशाना बनाना उन्हें सही नहीं लगा. आसिफ ने साफ कहा कि अब उन्हें यह खेल अनफेयर लगने लगा है.



मेकर्स पर लगाया पक्षपात का आरोप

आसिफ ने सवाल उठाया कि क्या कुछ कंटेस्टेंट्स को शो जीतने के लिए खास तौर पर फायदा दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अगर बिग बॉस को चारों को नॉमिनेट करना था तो सीधे यह अनाउंस किया जा सकता था कि इन कंटेस्टेंट्स ने नॉमिनेशन पर चर्चा की है और इसलिए उन्हें एलिमिनेट होने के लिए नॉमिनेट किया जा रहा है. आसिफ को लगा कि इस पूरे मामले में उनके साथ न्याय नहीं हुआ.



'घर भेजना है तो भेज दो'

गुस्से में आसिफ ने यहां तक कह दिया कि अगर मेकर्स उन्हें घर से बाहर भेजना चाहते हैं तो भेज दें. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह बिग बॉस से भी लड़ेंगे. आसिफ ने यह भी आरोप लगाया कि मेकर्स उनकी दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ दोस्ती खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, यंग डीएसए और घर के दूसरे सदस्यों ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की.


ये भी पढ़ें :Bigg Boss 20: पहले हफ्ते में काजी तौकीर का जलवा, इन 5 कंटेस्टेंट ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका


बता दें कि शो में आसिफ खान की पहले भी काजी तौकीर और अमन गांधी से बहस हो चुकी है. उदिति सिंह के साथ भी उनकी कहासुनी हुई थी. वहीं, रोहेद, स्काउट और यंग डीएसए के अलावा आसिफ की आम्रपाली दुबे, लव गिल और कुछ दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ अच्छी दोस्ती बताई जा रही है.

अगला लेख