Begin typing your search...

Khatron Ke Khiladi 15 विनर Avinash Mishra ने Eisha Singh से ऑफिशियल किया रिलेशन, ऐसे किया अपने प्यार का इजहार

बिग बॉस 18' में अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की दोस्ती ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. शो के बाद भी दोनों को साथ देखकर फैंस उनके रिश्ते को लेकर कयास लगाते रहे. अब 'खतरों के खिलाड़ी 15' जीतने के बाद अविनाश की पार्टी का वीडियो सामने आया है. इसमें अविनाश ईशा को आई लव यू बोल रहे हैं.

Khatron Ke Khiladi 15 विनर Avinash Mishra ने Eisha Singh से ऑफिशियल किया रिलेशन, ऐसे किया अपने प्यार का इजहार
X

टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की दोस्ती एक बार फिर चर्चा में है. दोनों की मुलाकात 'बिग बॉस 18' के दौरान हुई थी और शो में ही दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी. शो के दौरान उनकी बॉन्डिंग दर्शकों को भी काफी पसंद आई. इसके बाद से ही दोनों के डेटिंग करने की खबरें सामने आती रही हैं. हालांकि, अविनाश और ईशा ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया.अब 'खतरों के खिलाड़ी 15' जीतने के बाद अविनाश की पार्टी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों साथ नजर आए.

अविनाश मिश्रा की 'खतरों के खिलाड़ी 15' की जीत की खुशी में पार्टी रखी गई थी. इस पार्टी में टीवी और रियलिटी शो की कई हस्तियां शामिल हुईं. ईशा सिंह भी अविनाश के साथ पार्टी में पहुंचीं. पैपराजी के सामने बातचीत के दौरान अविनाश ने कहा कि उन्होंने एक नहीं, बल्कि दो ट्रॉफियां जीती हैं. उनकी इस बात को देखकर लोगों को लगा कि वह मजाक में ईशा की ओर इशारा कर रहे हैं.

डीजे के पास ईशा को लेकर कही दिल की बात

पार्टी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इसमें अविनाश डीजे के पास खड़े नजर आ रहे हैं और उनके साथ ईशा भी मौजूद हैं. इस दौरान अविनाश ने ईशा को अपने सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया. इसके बाद उन्होंने कहा कि मैें खुशकिस्मत हूं जो ईशा मेरी जिंदगी में हैं. आई लव यू बेबी.

ट्रॉफी जीतते ही ईशा को लगाया गले

अविनाश मिश्रा ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' का खिताब अपने नाम किया. उन्होंने फिनाले में ऋत्विक धनजानी और ओरी को पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी जीती. इसके साथ उन्हें 20 लाख रुपये की इनामी राशि और मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार भी मिली.

जीत के बाद अविनाश सबसे पहले ईशा के पास पहुंचे और उन्हें गले लगाया. ईशा उन्हें सपोर्ट करने के लिए वहां मौजूद थीं. दोनों का यह पल कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसी के बाद एक बार फिर फैंस उनकी दोस्ती और रिश्ते को लेकर चर्चा करने लगे.

अगला लेख