Begin typing your search...

'CHUPA CHUPI' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका! रिलीज होते ही हाउसफुल हुए कई शो, ऑडियंस ने कहा-नई कहानी, जबरदस्त सस्पेंस

लंबे समय से चर्चा में रही असमिया फिल्म ‘चुपा चुपी’ आज राज्यभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. रिलीज से पहले ही फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला है और कई शहरों में शो हाउसफुल हो चुके हैं,

CHUPA CHUPI का बॉक्स ऑफिस पर धमाका! रिलीज होते ही हाउसफुल हुए कई शो, ऑडियंस ने कहा-नई कहानी, जबरदस्त सस्पेंस
X

CHUPA CHUPI' फिल्म रिलीज 

हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत2 Mins Read

Updated on: 12 Jun 2026 4:29 PM IST

असमिया सिनेमा की 'CHUPA CHUPI' ने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच धूम मचा दी है. जिस फिल्म का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, उसने पहले ही दिन सिनेमाघरों में जबरदस्त भीड़ जुटा ली. कई शहरों में शो हाउसफुल रहे और टिकट काउंटर से लेकर ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म तक फिल्म का क्रेज साफ दिखाई दिया.

फिल्म देखने के बाद दर्शक इसकी कहानी और सस्पेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं. किसी ने इसे एक नया और ताजगी भरा कॉन्सेप्ट बताया, तो किसी ने कहा कि कहानी का रहस्य आखिर तक सीट से उठने नहीं देता. दर्शकों का मानना है कि 'CHUPA CHUPI' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि असमिया सिनेमा के बढ़ते लेवल और बदलती सोच की शानदार मिसाल है.

रिलीज से पहले ही दिखा क्रेज

फिल्म ने रिलीज से पहले टिकट बुकिंग के मामले में शानदार परफॉर्म किया. BookMyShow और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बड़ी संख्या में दर्शकों ने एडवांस टिकट खरीदे. यही वजह रही कि कई सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही ज्यादातर सीटें भर गई थीं.

75 सिनेमाघरों में 191 शो

‘चुपा चुपी’ को पूरे असम में बड़े लेवल पर रिलीज किया गया है. फिल्म के लिए 75 सिनेमाघरों में कुल 191 शो निर्धारित किए गए हैं. निर्माताओं को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में दर्शकों की संख्या और बढ़ सकती है.

गुवाहाटी में हाउसफुल रहा पहला शो

राजधानी गुवाहाटी के मेट्रिक्स सिनेमाज में सुबह 9:15 बजे का पहला शो पूरी तरह भर गया. इसके अलावा ऊपरी और निचले असम के कई सिनेमाघरों में भी पहले दिन के शो हाउसफुल रहे, जो फिल्म के लिए ऑडियंस की एक्साइटमेंट को दिखाता है.

ऑडियंस के रिएक्शन्स

फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने इसकी कहानी और स्क्रिप्ट की जमकर तारीफ की. कई लोगों का कहना है कि फिल्म का कॉन्सेप्ट नया और ताजगी से भरपूर है, जो शुरुआत से आखिर तक दर्शकों को बांधे रखता है. दर्शकों के मुताबिक, फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसका सस्पेंस है. कई लोगों ने कहा कि कहानी में लगातार ऐसे मोड़ आते हैं जो दर्शकों की एक्साइटमेंट बनाए रखते हैं. यही कारण है कि फिल्म आखिर तक रोमांच पैदा करने में सफल रहती है.

अगला लेख