सादगी में रहने वाले Arijit Singh की लग्जरी लाइफस्टाइल और करोड़ों की कमाई; सिंगर के साथ-साथ हैं बिजनेसमैन
दुनिया को अपनी आवाज से दीवाना बनाने वाले अरिजीत सिंह आज 400 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं. कॉन्सर्ट फीस, गाने और बिजनेस से उनकी कमाई के कई बड़े राज सामने आए हैं.
अरिजीत सिंह (Arijit Singh) अपनी मीठी और जादुई आवाज से पूरी दुनिया को दीवाना बनाने वाले सुपरस्टार सिंगर आज सफलता के उस ऊंचे मुकाम पर पहुंच चुके हैं, जहां शोहरत उनके कदम चूम रही है. पूरी दुनिया जानती है कि अरिजीत दिखावे से दूर सादगी से जीना पसंद करते है. लेकिन अपनी मेहनत और टैलेंट से उन्होंने करोड़ों की नेट वर्थ के मालिक हैं. उनके लग्जरी गाड़ियों के साथ साथ जानते है उनकी उनकी कमाई के दूसरे राज क्या हैं?.
अरिजीत सिंह की नेट वर्थ
अरिजीत सिंह ने पिछले करीब 10-12 साल की मेहनत और लगन से आज तक लगभग 414 करोड़ रुपये की नेट वर्थ बना ली है. वे भारत के सबसे महंगे और सबसे सफल सिंगर्स में टॉप पर गिने जाते हैं. उनकी सालाना कमाई औसतन 70 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है.
उनके शानदार घर और प्रॉपर्टी
अरिजीत सिंह के पास सिर्फ एक-दो नहीं, बल्कि कई लग्जरी प्रॉपर्टीज हैं. नवी मुंबई में उनका एक बहुत सुंदर और आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत करीब 8 करोड़ रुपये है. मुंबई के पॉश इलाके वर्सोवा में एक ही बिल्डिंग में उनके पास 4 लग्जरी अपार्टमेंट्स हैं। इन सभी अपार्टमेंट्स की कुल कीमत भी करोड़ों रुपये में है. ये जगहें इतनी शानदार हैं कि इनमें रहना किसी सपने जैसा लगता है.
लग्जरी कारों का खूबसूरत कलेक्शन
अरिजीत सिंह को अक्सर बहुत साधारण कपड़ों में और स्कूटी चलाते हुए देखा जाता है. लेकिन उनके गैरेज में दुनिया की कुछ बेहतरीन और महंगी गाड़ियां खड़ी रहती हैं. उनके कार कलेक्शन में शामिल हैं:
रेंज रोवर वोग (Range Rover Vogue)
हमर H3 (Hummer H3)
मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz)
और भी कई लग्जरी कारें उनके पास हैं. ये गाड़ियां देखने में जितनी शानदार हैं, उतनी ही महंगी भी हैं.
एक कॉन्सर्ट की फीस कितनी है?
अरिजीत सिंह के लाइव शो का जादू कुछ ऐसा है कि टिकटें बिकने में बस कुछ मिनट लगते हैं. लोग पागलों की तरह उनके गाने सुनने के लिए उतावले रहते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक प्राइवेट परफॉर्मेंस के लिए वे लगभग 2 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. बड़े लाइव कॉन्सर्ट में उनकी फीस 14 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है. इन सोल्ड-आउट शोज और ब्रांड एंडोर्समेंट से उनकी कमाई का बहुत बड़ा हिस्सा आता है.
एक गाने की फीस
फिल्मों में गाने गाने के लिए अरिजीत सिंह एक गाने के 8 लाख से 10 लाख रुपये तक लेते हैं. अगर फिल्म बहुत बड़ी हो या प्रोजेक्ट स्पेशल हो, तो यह रकम और भी ज्यादा हो सकती है. इसके अलावा, उनके पुराने गानों से मिलने वाली म्यूजिक रॉयल्टी भी हर महीने अच्छी-खासी कमाई देती रहती है.
सिर्फ सिंगर नहीं, बिजनेसमैन भी
अरिजीत सिंह सिर्फ गाने ही नहीं गाते, बल्कि वे अच्छे म्यूजिक प्रोड्यूसर और म्यूजिशियन भी हैं. उन्होंने अपने गृह नगर जियागंज में एक सस्ता और अच्छा रेस्टोरेंट भी खोल रखा है. वे म्यूजिक के साथ-साथ बिजनेस और स्मार्ट इन्वेस्टमेंट में भी काफी एक्टिव रहते हैं.
अरिजीत सिंह का सफर
अरिजीत सिंह का जन्म पश्चिम बंगाल के जियागंज नाम के छोटे से कस्बे में हुआ था. उन्होंने साल 2005 में रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' से अपने संगीत सफर की शुरुआत की. उस शो को वे जीत नहीं पाए, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. कड़ी मेहनत और लगातार प्रैक्टिस के बाद उन्होंने न सिर्फ खुद को स्टैब्लिश किया, बल्कि दो नेशनल अवार्ड भी जीते. साल 2025 में उन्हें देश के चौथे सबसे बड़े सम्मान पद्मश्री से नवाजा गया.




