क्या एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं बसीर अली और बनी जे? टीम ने दिया यह जवाब
बसीर अली और बनी जे एक बार फिर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं. दिवाली पर दोनों का साथ में वीडियो सामने आने के बाद फैंस उनके अफेयर के कयास लगा रहे हैं. अब इस मामले पर बसीर की टीम ने चुप्पी तोड़ी है और दोनों के रिश्ते को लेकर अपनी बात रखी है.
क्या एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं बसीर अली और बनी जे
टीवी की दुनिया में बसीर अली और बनी जे के रिश्ते को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है. दोनों को दिवाली के मौके पर एक साथ देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके अफेयर की खबरें फैलने लगीं. फैंस यह जानना चाहते हैं कि क्या दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं या फिर उनके बीच सिर्फ अच्छी दोस्ती है. दोनों की साथ में सामने आई तस्वीरों और वीडियो ने इन सवालों को और बढ़ा दिया है.
बसीर और बनी की नजदीकियों को लेकर लगातार हो रही चर्चा के बीच अब बसीर अली की टीम ने भी प्रतिक्रिया दी है. टीम ने दोनों के रिश्ते को लेकर क्या कहा और डेटिंग की खबरों में कितनी सच्चाई है, आइए जानते हैं.
दिवाली वीडियो पर क्यों उठे सवाल?
बसीर अली ने दिवाली सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. इसमें वह बनी जे के साथ नजर आए. इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'थोड़ी चमक, थोड़ी शरारत और ढेर सारी त्योहारों वाली मस्ती.' बस फिर क्या था, दोनों को साथ देखकर फैंस ने उनके रिश्ते को लेकर सवाल पूछने शुरू कर दिए. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों की जोड़ी को पसंद किया और उन्हें साथ देखने की इच्छा जताई. वहीं, कुछ लोगों ने सवाल किया कि क्या दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर भी कोई रिश्ता है. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.
क्या पहले भी ऐसी तस्वीरें सामने आई है?
बसीर और बनी के एक-दूसरे के करीब होने की चर्चाएं पहली बार नहीं उठी हैं. इससे पहले भी दोनों की एक साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. इसके अलावा बनी जे ने जिम से भी कुछ झलकियां शेयर की थीं, जिनमें दोनों साथ दिखाई दिए थे. इन तस्वीरों और वीडियो के बाद से ही फैंस उनके रिश्ते को लेकर कयास लगा रहे हैं.
क्या कहा बसीर की टीम ने?
लगातार आ रही इन खबरों के बीच बसीर अली की टीम ने Siasat.com से बातचीत में अपना पक्ष रखा. टीम के एक सदस्य ने शुरुआत में दोनों को सिर्फ दोस्त बताया. हालांकि, बाद में यह भी स्पष्ट किया गया कि बसीर ने बनी जे के साथ अपने रिश्ते को लेकर व्यक्तिगत रूप से कुछ भी कहने का फैसला नहीं किया है. ऐसे में दोनों के रिश्ते की सच्चाई फिलहाल सामने नहीं आई है.
कौन हैं बसीर अली और बनी जे?
बसीर अली को पहचान साल 2017 में रियलिटी शो 'रोडीज राइजिंग' से मिली थी. वह इस शो के रनर-अप रहे थे. इसके बाद उन्होंने 'स्प्लिट्सविला 10' में हिस्सा लिया और नैना सिंह के साथ शो जीता. वह 'ऐस ऑफ स्पेस 2', 'बिग बॉस 19' और टीवी शो 'कुंडली भाग्य' में भी नजर आ चुके हैं.वहीं, बनी जे 'रोडीज 4', 'बिग बॉस 10' और 'खतरों के खिलाड़ी 10' जैसे रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं. वह फिटनेस के क्षेत्र में भी काफी सक्रिय हैं और एक एक्टर व टीवी पर्सनैलिटी के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं. फिलहाल दोनों 'रोडीज रीबर्थ' में गैंग लीडर की भूमिका निभा रहे हैं.




