Begin typing your search...

सेट पर मिले, प्यार हुआ और फिर रचाई तीसरी शादी, कुछ ऐसी रही Pawan Kalyan और Anna Konidala की लव स्टोरी, 13 साल बाद लिया तलाक का फैसला

पवन कल्याण की जिंदगी में एन्ना की एंट्री एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी, देखते ही देखते दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने शादी कर ली, लेकिन अब 13 साल का यह साथ खत्म करने का फैसला सुर्खियों में है.

pawan kalyan anna konidala
X
( Image Source:  x-@Nehru_Jawaharla )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत4 Mins Read

Updated on: 10 Nov 2026 9:46 AM IST

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की निजी जिंदगी एक बार फिर चर्चा में है. नेता ने अपनी पत्नी अन्ना कोनिडेला के साथ 13 साल की शादी के बाद अलग होने का फैसला किया है. दोनों ने एक जॉइंट बयान जारी कर इस फैसले की जानकारी दी. ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि आखिर इस कपल की लव स्टोरी कब और कैसे शुरू हुई.

पवन कल्याण और एन्ना कोनिडेला की प्रेम कहानी की शुरुआत साल 2011 में एक फिल्म के सेट पर हुई थी. तेलुगु फिल्म 'तीन मार' की शूटिंग के दौरान दोनों पहली बार मिले. साथ काम करते-करते दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया. करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद सितंबर 2013 में दोनों ने शादी कर ली. रूस में जन्मीं अन्ना शादी के बाद भारतीय परिवार का हिस्सा बनीं और पवन का सरनेम अपना लिया.

कैसे शुरू हुई पवन और अन्ना की लव स्टोरी?

instagram-@pawankalyan.konidella

बॉलीवुड शादी डॉट कॉम के मुताबिक पवन कल्याण और अन्ना की कहानी साल 2011 में शुरू हुई थी. दोनों की पहली मुलाकात तेलुगु फिल्म 'तीन मार' (Teen Maar) की शूटिंग के दौरान हुई थी. शुरुआत में दोनों के बीच पहचान और बातचीत हुई, लेकिन धीरे-धीरे यह रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ गया.

डेटिंग के दो साल बाद की शादी

instagram-@pspk_devotee._

करीब दो साल तक एक-दूसरे को जानने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया. सितंबर 2013 में पवन और अन्ना शादी के बंधन में बंध गए.

कौन हैं अन्ना कोनिडेला?

रूस में जन्मीं अन्ना लेझनेवा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और एक्टिंग से की थी. पवन कल्याण से शादी के बाद वह भारतीय सिनेमा जगत में भी चर्चा का हिस्सा बनीं. मीडिया में उनकी एक कारोबारी पहचान का भी जिक्र मिलता है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, एन्ना सिंगापुर में होटल बिजनेस चलाती हैं और वहां उनकी कई होटल प्रॉपर्टीज हैं. उनकी दौलत लगभग 1,800 करोड़ रुपये आंकी जाती है. बताया जाता है कि रूस और सिंगापुर में भी उनके नाम पर प्रॉपर्टी हैं.

पवन और एन्ना के कितने बच्चे हैं?

पवन कल्याण और अन्ना की शादी से दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं. हालांकि, यह पवन कल्याण की पहली शादी नहीं थी. उनकी पहली शादी सितंबर 1997 में नंदिनी से हुई थी. दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और 2008 में तलाक हो गया. इसके बाद 2009 में पवन ने अभिनेत्री रेणु देसाई से शादी की. इस रिश्ते से भी उनके दो बच्चे हैं. साल 2012 में दोनों अलग हो गए.

आखिर क्यों अलग हो रहे हैं पवन और अन्ना?

13 साल साथ बिताने के बाद पवन और अन्ना ने अलग होने का फैसला किया है. कपल ने पोस्ट कर लिखा 'हमारे शुभचिंतकों और अपनों के लिए... अपने जीवन का एक लंबा हिस्सा साथ बिताने के बाद, हमने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला किया है. भले ही हमारी शादी खत्म हो गई है, लेकिन हम अच्छे दोस्त बने रहेंगे और अपने प्यारे बच्चों के लिए समर्पित माता-पिता रहेंगे. उनकी खुशी और भलाई हमेशा हमारी साझा प्राथमिकता रहेगी. जीवन के इस बदलाव के दौर में, हम आपसे समझदारी, दयालुता और हमारी निजता (प्राइवेसी) का सम्मान करने की उम्मीद करते हैं. हम उन सभी लोगों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं जो इस सफर में हमारे साथ खड़े रहे. पवन कल्याण कोनिडेला. अन्ना कोनिडेला.

अगला लेख