पीरियड्स पर ताने, कपड़ों पर भी रोक, Anupama Parameswaran ने एक्स ब्वॉयफ्रेंड को लेकर किए कई खुलासे
Anupama Parameswaran ने बिना नाम लिए अपने एक्स-बॉयफ्रेंड को लेकर बताया कि वह उन्हें पीरियड्स को लेकर ताने देता था. इतना ही नहीं, कपड़ों को लेकर भी कंट्रोलिंग शुरू कर दी थी.
साउथ एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन ने अपनी निजी जिंदगी के एक मुश्किल दौर को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि वह करीब 2 साल तक एक ऐसे रिश्ते में रहीं, जहां उन्हें धीरे-धीरे अपनी पसंद, करियर और यहां तक कि महिला होने को लेकर भी शर्म महसूस कराई गई. अनुपमा ने बिना नाम लिए अपने एक्स-बॉयफ्रेंड के व्यवहार के बारे में बात की और बताया कि इस रिश्ते का उनकी सोच पर गहरा असर पड़ा.
अनुपमा के मुताबिक, पीरियड्स के दौरान होने वाली तकलीफों को भी उनके खिलाफ इस्तेमाल किया जाता था और किसी बहस को उनकी PMS या पीरियड्स से जोड़ दिया जाता था. उन्होंने यह भी कहा कि कभी 11 बच्चे चाहने वाली वह अब बच्चों के बारे में नहीं सोचतीं.
अनुपमा परमेश्वरन ने एक्स ब्यॉयफ्रेंड को लेकर क्या बताया?
instagram-@anupamaparameswaran96
instagram-@anupamaparameswaran96
ध्यान वर्मा के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अनुपमा ने अपनी पुरानी रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बताया. उन्होंने कहा कि उनके एक्स की वजह से उन्हें कई बार खुद को लेकर बुरा महसूस होने लगा था।.उन्हें इस बात के लिए भी शर्मिंदा किया जाता था कि वह एक एक्ट्रेस हैं, अपने काम को लेकर कॉन्फिडेंट हैं और एक महिला हैं.
पीरियड्स को लेकर क्या कहा?
अनुपमा ने पीरियड्स को लेकर भी अपना एक्सपीरियंस शेयर किया. उन्होंने बताया कि जब भी दोनों के बीच किसी बात पर बहस होती थी, तो उनका एक्स उनकी बात को पीरियड्स या PMS से जोड़ देता था. बार-बार ऐसी बातें सुनने के बाद अनुपमा को अपने शरीर और महिला होने को लेकर ही गलत महसूस होने लगा था.
क्यों बच्चे नहीं चाहतीं अनुपमा?
instagram-@anupamaparameswaran96
instagram-@anupamaparameswaran96
अनुपमा ने बताया कि कभी वह 11 बच्चों की मां बनने का सपना देखती थीं. लेकिन अपने पुराने रिश्ते में मिले अनुभवों के बाद उनकी सोच बदल गई. अब वह कहती हैं कि फिलहाल वह बच्चे नहीं चाहतीं. इस रिश्ते का असर उनके करियर पर भी पड़ा. उन्हें अपनी कामयाबी पर खुश होने के बजाय कई बार बुरा और गलत महसूस कराया जाता था. उन्हें ऐसा लगता था कि सामने वाला उनकी जिंदगी और उनके फैसलों को अपनी मर्जी से चलाना चाहता है.
क्यों नहीं किया Dragon फिल्म का प्रमोशन?
अनुपमा ने बताया कि रिश्ते में उनके एक्स ने धीरे-धीरे उनकी जिंदगी में दखल देना शुरू कर दिया था. वह उनके कपड़ों से लेकर काम करने के तरीके तक पर अपनी पसंद थोपने की कोशिश करता था. एक्ट्रेस ने बताया कि इसी वजह से उन्होंने अपनी फिल्म ‘Dragon’ का प्रमोशन भी नहीं किया था. अनुपमा ने यह भी बताया कि ‘Paradha’ के प्रमोशन के दौरान उन्हें एक बेहद परेशान करने वाले अनुभव से गुजरना पड़ा. इस दौरान एक्स की तरफ से उन पर बार-बार सगाई और शादी करने का दबाव बनाया जाता था. हालांकि, अनुपमा का मन इस रिश्ते को लेकर तैयार नहीं था और उनकी अंदर की आवाज उन्हें लगातार इस फैसले से पीछे हटने का इशारा करती रही.
कौन हैं अनुपमा परमेश्वरन?
instagram-@anupamaparameswaran96
instagram-@anupamaparameswaran96
अनुपमा परमेश्वरन साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मलयालम फिल्म ‘Premam’ से की थी. इसके बाद वह तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा की कई फिल्मों में नजर आईं. अनुपमा का नाम अभिनेता ध्रुव विक्रम के साथ भी जोड़ा जाता रहा है. दोनों ने फिल्म ‘Bison Kaalamaadan’ में साथ काम किया है. काफी समय से सोशल मीडिया पर दोनों के डेटिंग करने की खबरें भी सामने आती रही हैं.




