Begin typing your search...

'कानपुर के लोग ऐसे करेंगे तो सेलेब्रिटी आना छोड़ देंगे', आखिर ऐसा क्या हुआ कि भड़क गई Anjali Arora, VIDEO वायरल

‘कच्चा बादाम’ फेम अंजलि अरोड़ा का कानपुर इवेंट इन दिनों चर्चा में है. 15 अक्टूबर को हुए इस कार्यक्रम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में अंजलि खराब मैनेजमेंट को लेकर दर्शकों से नाराजगी जाहिर करती नजर आती हैं, वहीं दूसरे क्लिप में वह DJ से गुस्से में बात करती दिखाई दे रही हैं.

कानपुर के लोग ऐसे करेंगे तो सेलेब्रिटी आना छोड़ देंगे, आखिर ऐसा क्या हुआ कि भड़क गई Anjali Arora, VIDEO वायरल
X
( Image Source:  X @k_gauravs )

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा, जो 'कच्चा बादाम' गाने पर अपने वायरल डांस वीडियो से मशहूर हुई थीं, हाल ही में कानपुर में आयोजित इवेंट में शामिल हुईं। यह इवेंट गुरुवार, 15 अक्टूबर को हुआ था. इसके बाद सोशल मीडिया पर इस इवेंट के कई वीडियो सामने आए हैं। इनमें से एक क्लिप ने लोगों का खास ध्यान खींचा है.

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अंजली ऑडियंस से कहती हैं , 'अगर कानपुर के लोग ऐसे करेंगे तो सेलिब्रिटी आना छोड़ देंगे, क्योंकि मैनेजमेंट अगर ऐसा होगा, तो कई नहीं आएगा यहां पर, हम लोग आपके लिए आते हैं क्योंकि आप हमें प्यार करते हो, करते होना, आप लोगों के लिए हम यहां आते हैं.'

एक अन्य वीडियो में अंजली डीजे से कुछ गुस्से में बोल रही हैं. वायरल वीडियो में बैकग्राउंड पर 'कचा बादाम' गाना बजता सुनाई दे रहा है. स्टेज पर मौजूद अंजलि DJ बूथ की ओर जाती हैं और DJ से कुछ बात करती हुई दिखती है. उनकी टीम के कुछ सदस्य भी DJ के पास आते दिखाई देते हैं, जबकि बातचीत के दौरान अंजलि हाथों से कुछ इशारे भी करती हैं.

'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में किया सीता का रोल

अंजलि, जिन्हें हाल ही में 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में माता सीता का किरदार निभाते हुए देखा गया था, उन्होंने अभी तक इस वायरल वीडियो पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और न ही यह स्पष्ट किया है कि उस बातचीत के दौरान क्या हुआ था। जब तक वह खुद इस घटना पर कुछ नहीं कहतीं, तब तक स्थिति स्पष्ट नहीं होगी.

क्यों हुई थी अंजली ट्रोल?

'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में माता सीता के किरदार के लिए चुने जाने के बाद अंजलि अरोड़ा को काफी ट्रोल किया गया था उनके पुराने डांस वीडियो को लेकर कई लोगों ने उनके इस रोल में चुने जाने पर सवाल उठाए थे, गुरुवार को इस सीरीज के ट्रेलर लॉन्च के दौरान, अंजलि ने इन आलोचनाओं का जवाब दिया. इस विरोध पर बात करते हुए अंजलि ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में डांस करना एक आम बात है और उन्हें अपने इस शौक को अपनाने में कोई शर्म नहीं आती.

क्या दिया था जवाब?

उन्होंने कहा, "लोग मुझे इसलिए ट्रोल कर रहे हैं क्योंकि मैं डांस करती थी, तो फिर मैं माता सीता का रोल कैसे कर सकती हूँ? हर कोई डांस करता है. ऐसा कौन सा एक्टर है जो डांस नहीं करता? मुझे डांस करना पसंद है; यह मेरा शौक है. मुझे इसमें कोई शर्म नहीं आती."

अगला लेख