Begin typing your search...

बॉडी शेमिंग अपनी बीवी की करना... पैपराजी ने ऐसा क्या कहा जो बुरी तरह भड़क गईं Anjali Anand, वायरल हुआ वीडियो

अभिनेत्री अंजली आनंद इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं. एक इवेंट के बाद वह शिव ठाकरे के साथ कार में बैठ रही थीं, तभी पैपराजी के एक कमेंट पर नाराज हो गईं. अंजली ने इसे बॉडी शेमिंग से जोड़ते हुए फोटोग्राफर को जवाब दिया. अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बॉडी शेमिंग अपनी बीवी की करना... पैपराजी ने ऐसा क्या कहा जो बुरी तरह भड़क गईं Anjali Anand, वायरल हुआ वीडियो
X
( Image Source:  Instagram : Anjali Anand )

एक्ट्रेस अंजली आनंद इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. अंजली ने करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. फिल्म में उन्होंने रणवीर सिंह की बहन गायत्री का किरदार निभाया था. हाल ही में एक इवेंट के बाद उनका एक पैपराजी से बहस का वीडियो सामने आया है.

वीडियो में अंजली आनंद, शिव ठाकरे के साथ कार में बैठती नजर आ रही हैं. इस दौरान अंजली ने शिव से बीच वाली सीट पर बैठने के लिए कहा. उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि वह शिव से लंबी हैं. इसी दौरान वहां मौजूद एक फोटोग्राफर ने अंजली से कहा, “मैडम, शिव को दबा मत देना.”

कमेंट सुनकर गुस्सा हो गईं एक्ट्रेस

फोटोग्राफर की इस बात पर अंजली आनंद नाराज हो गईं. उन्हें लगा कि यह कमेंट उनकी बॉडी और वजन को लेकर किया गया है. इसके बाद उन्होंने पैपराजी को जवाब देते हुए कहा, “बॉडी शेमिंग घर जाकर अपनी पत्नी को शर्मिंदा करना.” इसके बाद अंजली ने ड्राइवर से गाड़ी चलाने को कहा.

वीडियो पर लोगों की अलग-अलग राय

अंजली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग अभिनेत्री का समर्थन कर रहे हैं और कह रहे हैं कि किसी की बॉडी को लेकर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए.

वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि अंजली ने खुद पहले शिव की लंबाई को लेकर मजाक किया था. इसी वजह से यह मामला चर्चा में बना हुआ है.

अगला लेख