Begin typing your search...

सोने की तस्करी, खूनी खेल और महिला गैंगस्टर्स का दबदबा, क्या है Netflix पर आ रही Akka की कहानी, टीजर रिलीज, कब देख पाएंगे?

1980 के दशक के दक्षिण भारत में महिलाओं के वर्चस्व वाले शहर की कहानी अब पर्दे पर दिखने वाली है. कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की वेब सीरीज ‘अक्का’ में सोने की तस्करी, अपराध और सत्ता की जंग देखने को मिलेगी. यश राज फिल्म्स और नेटफ्लिक्स की यह पीरियड क्राइम थ्रिलर 30 अक्टूबर को स्ट्रीम होगी.

सोने की तस्करी, खूनी खेल और महिला गैंगस्टर्स का दबदबा, क्या है Netflix पर आ रही Akka की कहानी, टीजर रिलीज, कब देख पाएंगे?
X

यश राज फिल्म्स की तीसरी वेस सीरिज 'अक्का' रिलीज होने वाली है. यह स्टोरी 1980 के दशक के दक्षिण भारत के एक काल्पनिक शहर पेरनुरु की कहानी है. यहां सत्ता की कमान महिलाओं के हाथों में है. यहां राजनीति, समाज और कारोबार से लेकर अपराध की दुनिया तक में महिलाओं का दबदबा है. शहर की सबसे ताकतवर इकाई 'अक्का' है, जो सोने की अवैध तस्करी समेत कई बड़े गैर-कानूनी कारोबार को नियंत्रित करती है. सीरीज 30 अक्टूबर को रिलीज होगी. इसका टीजर आ गया है.

इस महिला संगठन की सत्ता को उस समय चुनौती मिलने लगती है, जब एक बाहरी शख्स शहर में कदम रखता है. इसके बाद दो ताकतवर गैंगस्टर महिलाओं के सामने अपना साम्राज्य बचाने की चुनौती खड़ी हो जाती है. सत्ता की लड़ाई धीरे-धीरे हिंसा, दुश्मनी, बदले और अस्तित्व की जंग में बदल जाती है..

इसी कहानी को पर्दे पर लेकर आ रही है पीरियड क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'अक्का'. यश राज फिल्म्स (YRF) और नेटफ्लिक्स इंडिया के सहयोग से बनी इस सीरीज में कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी. इनके अलावा तन्वी आजमी और अंशुमान पुष्कर भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे. सीरीज का प्रीमियर 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर होगा.


कीर्ति सुरेश पहली बार स्ट्रीमिंग प्लेट फॉर्म पर

'अक्का' के जरिए कीर्ति सुरेश पहली बार स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर इस तरह की सीरीज में नजर आएंगी. वहीं, राधिका आप्टे ओटीटी की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं और अपने अभिनय के लिए तारीफें बटोर चुकी हैं. तन्वी आजमी भी इस कहानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. सीरीज का डायरेक्शन धर्मराज शेट्टी ने किया है, जो इस प्रोजेक्ट के साथ निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं.

इस कहानी में राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश एक ऐसे महिला-प्रधान (मैट्रिआर्कल) अंडरवर्ल्ड साम्राज्य की कमान संभालती हैं, जहां सत्ता और हुकूमत उन्हीं के हिसाब से चलती है. दोनों के किरदार इस साम्राज्य की बागडोर संभालते हैं, लेकिन जब कोई बाहरी ताकत उनके इस वर्चस्व और साम्राज्य में हलचल मचाती है, तो दोनों के बीच सत्ता की तीखी जंग और टकराव देखने को मिलता है. ये दोनों भवानी और रुद्रा के किरदार में हैं.

पहले भी आ चुकी हैं दो सीरिज

यश राज एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स इंडिया इससे पहले भी दो सीरीज के लिए साथ काम कर चुके हैं. इनमें आर. माधवन, केके मेनन, दिव्येंदु और बाबुल खान की 'द रेलवे मेन' और वाणी कपूर, वैभव राज गुप्ता तथा सुरवीन चावला अभिनीत खोजी ड्रामा 'मंडला मर्डर्स' शामिल हैं. अब 'अक्का' के जरिए दोनों कंपनियां दर्शकों के सामने अपराध, सत्ता और महिला वर्चस्व से जुड़ी एक नई कहानी पेश करने जा रही हैं.

अगला लेख