Begin typing your search...

एक्ट्रेस भाग्यश्री बोरसे को नहीं आती थी अंग्रेजी, इस देश में हुईं काफी बुली, फिर ऐसे बदली कहानी

भाग्यश्री ने बताया कि उन्हें बुली किया जाता था लेकिन वो इससे हारी नहीं बल्कि इस घटना ने उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. लोअर मिडिल क्लास परिवार की इस लड़की के जीवन में एक ऐसा समय भी आया जब पिता नौकरी कते लिए संघर्ष कर रहे थे तभी उन्होंने फाईनेंशियल स्टेबिलिटी के बारे में सोचा.

एक्ट्रेस भाग्यश्री बोरसे को नहीं आती थी अंग्रेजी, इस देश में हुईं काफी बुली, फिर ऐसे बदली कहानी
X
( Image Source:  @bhagyashriiborse )

हाल ही में आई फिल्म लेनिन से दर्शकों का प्यार बटोरने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री बोरसे ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि जब वह नाइजीरिया में रहती थीं तो उन्हें चिढ़ाया जाता था. अंग्रेजी भाषा के उनके एक्सेंट को लेकर भाग्यश्री के क्लासमेट्स उन्हें बुली करते थे.

भाग्यश्री ने बताया कि वो अपने होमटाउन छत्रपति संभाजीनगर में एक मराठी मीडियम स्कूल में पढ़ी हैं. वह केवल मराठी और हिंदी बोलना जानती थी. लेकिन जब उनके पिता को विदेश में यानि नाइजीरिया में नौकरी मिली तो अंग्रेजी सही एक्सेंट में नहीं बोल पाने के कारण लोग उन्हें बुली किया करते थे. उनका सफर इस बात की याद दिलाता है कि चुनौतियां अक्सर मजबूती और सहनशक्ति पैदा करती हैं.

लेकिन भाग्यश्री इस बात से परेशान नहीं हुईं बल्कि इस घटना ने उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. वो ईमानदारी से बताती हैं कि वो बढ़िया तरीके से अंग्रेजी नहीं बोल पाती थी. भाग्यश्री एक लोअर मिडिल क्लास परिवार से हैं और उनका जीवन संघर्ष भरा रहा. उन्होंने अपने पिता को चार लोगों का परिवार पालने के लिए संघर्ष करते देखा हुआ है.

फाइनेंशियली स्टेबल होने के बारे में कब सोचा

भाग्यश्री बताती हैं कि जब वह पैदा हुईं तो उनके पापा की नौकरी चली गई थी. उन्होंने वो कठिन समय देखा है जब पिता काम पाने के लिए संघर्ष कर रहे थे. वह किसी से कह रह थे मेरी दो बेटियां हैं, मुझे जॉब दे दीजिए.

इस घटना के बाद से भाग्यश्री को लगने लगा कि उन्हें फाइनेंशियल स्टेबिलिटी के लिए कुछ करना चाहिए और कमाना चाहिए. वह आर्थिक रूप से परिवार की मदद करना चाहती थी. भाग्यश्री ने अपने करियर की शुरुआत में छोटे रोल निभाकर की उन्होंने फिल्म चंदू चैंपियन और यारियां-2 में काम किया.

यह भी पढ़ें-मुझे नौकरी दे दीजिए, मेरी दो बेटियां हैं, इस एक्ट्रेस ने शेयर किया अपने पिता का संघर्ष, दर्दभरी कहानी

किस फिल्म से मिला था ब्रेक

उन्हें ब्रेक साल 2024 में आई फिल्म मिस्टर बच्चन से मिला. उन्होंने अपने करियर में तमिल फिल्म कांथा से खूब नाम कमाया. इस फिल्म को दर्शकों और आलोचकों दोनों ने सराहा. भाग्य श्री ने कैडबरी डेयरी मिल्क सिल्क का भी एड किया. भाग्यश्री का जन्म 6 मई 1999 को छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद), महाराष्ट्र में हुआ था. उन्होंने अपने बचपन का कुछ समय लागोस, नाइजीरिया में भी व्यतीत किया. इसके बाद वह भारत लौट आईं और बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की.

अगला लेख