Begin typing your search...
ओडिशा में महिला के साथ रेप, चार मंजिला इमारत से... ... Aaj ki Taaza Khabar: ट्रंप ने कहा, “अमेरिका ने ईरान में मेज़र कॉम्बैट ऑपरेशंस शुरू कर दिए हैं”
ओडिशा में महिला के साथ रेप, चार मंजिला इमारत से नीचे फेंका
ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में 23 साल की एक युवती के साथ एक ही दिन में दो अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म किया गया. पुलिस के मुताबिक, पहले उसके बॉयफ्रेंड ने और बाद में मदद का झांसा देने वाले एक अन्य व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद उसे चार मंजिला इमारत से नीचे फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.
