Begin typing your search...
बारामती विमान हादसा: NCP(SP) विधायक रोहित पवार ने... ... Aaj ki Taaza Khabar: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा- राष्ट्रपति ट्रंप PM को धमका रहे थे, भारत के प्रधानमंत्री को फंसा रखा है
बारामती विमान हादसा: NCP(SP) विधायक रोहित पवार ने DGCA और VSR कंपनी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
अजित पवार के विमान हादसे को लेकर राजनीतिक और कानूनी हलचल तेज हो गई है. NCP (SP) विधायक रोहित पवार तालुका पुलिस स्टेशन पहुंचे और DGCA तथा VSR Ventures Pvt Ltd के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने मांग की कि VSR कंपनी के पूरे विमान बेड़े को तत्काल ग्राउंड किया जाए. इसी कंपनी का Learjet विमान पिछले महीने दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी. रोहित पवार का आरोप है कि सुरक्षा मानकों में गंभीर लापरवाही बरती गई, जिसकी निष्पक्ष और सख्त जांच जरूरी है.
