प्रतापगढ़ हादसा: चलती क्रेटा कार पर गिरा हाईमास्ट... ... Aaj ki Taaza Khabar: साहिबजादा फरहान के बाद सैम अयूब और सलमान आगा भी लौटे पवेलियन, बुमराह ने पाकिस्तान को दिए बैक टू बैक झटके
प्रतापगढ़ हादसा: चलती क्रेटा कार पर गिरा हाईमास्ट लाइट का पोल, सपा नेता लाल बहादुर यादव की मौत
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. यहां सड़क पर जा रही एक क्रेटा कार पर अचानक हाईमास्ट लाइट का भारी-भरकम पोल गिर पड़ा. पोल गिरते ही कार बुरी तरह दब गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि घटना पेट्रोल पंप के सामने हुई, जहां हाईमास्ट लाइट का खंभा लगाने का काम चल रहा था. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से पोल सीधे गुजर रही कार पर आ गिरा.
हादसे में कार सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता लाल बहादुर यादव के रूप में हुई है. वे ठेकेदारी का कार्य भी करते थे और क्षेत्र में सक्रिय राजनीतिक पहचान रखते थे. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि कैसे अचानक पोल गिरता है और कार उसके नीचे दबकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाती है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और निर्माण कार्य में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है.

