Begin typing your search...

भारत-पाक मैच को युद्ध से न जोड़ें: बिहार मंत्री... ... Aaj ki Taaza Khabar: साहिबजादा फरहान के बाद सैम अयूब और सलमान आगा भी लौटे पवेलियन, बुमराह ने पाकिस्तान को दिए बैक टू बैक झटके

Published on: 2026-02-15 11:35:49

भारत-पाक मैच को युद्ध से न जोड़ें: बिहार मंत्री अशोक चौधरी बोले-'India will win...

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर देशभर में उत्साह है. इसी बीच बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने मैच को युद्ध की तरह पेश करने की प्रवृत्ति पर सवाल उठाया और भारतीय टीम को शुभकामनाएं दीं. अशोक चौधरी ने कहा कि 'भारतीय टीम को बधाई. इंडिया ही जीतेगा... किसी मैच की तुलना युद्ध से कैसे की जा सकती है. क्या हमें पूरी जिंदगी लड़ते ही रहना है या आगे बढ़ना है.' उन्होंने संकेत दिया कि खेल को खेल की भावना से देखा जाना चाहिए. मंत्री ने कहा कि मुकाबला रोमांचक जरूर है, लेकिन इसे जंग की तरह दिखाना सही नहीं. उनके बयान को खेल भावना और सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जहां प्रतिस्पर्धा के साथ आगे बढ़ने की सोच पर जोर दिया गया है.

और पढ़ें