Begin typing your search...

PM मोदी नहीं ओम बिरला जाएंगे तारिक रहमान के शपथ... ... Aaj ki Taaza Khabar: साहिबजादा फरहान के बाद सैम अयूब और सलमान आगा भी लौटे पवेलियन, बुमराह ने पाकिस्तान को दिए बैक टू बैक झटके

Published on: 2026-02-15 11:04:52

PM मोदी नहीं ओम बिरला जाएंगे तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में

बांग्लादेश में प्रधानमंत्री-निर्वाचित तारीक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस कार्यक्रम में उनके साथ विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी मौजूद रहेंगे. विदेश मंत्रालय (MEA) ने आधिकारिक जानकारी देते हुए कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 17 फरवरी 2026 को ढाका में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे. यह समारोह बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के अध्यक्ष तारीक रहमान के नेतृत्व में बनी नवनिर्वाचित सरकार का होगा. इस उच्चस्तरीय प्रतिनिधित्व को भारत-बांग्लादेश संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

और पढ़ें