Begin typing your search...
पुणे हिंसा पर डीसीपी का बयान: 'स्थिति पूरी तरह... ... Aaj ki Taaza Khabar: साहिबजादा फरहान के बाद सैम अयूब और सलमान आगा भी लौटे पवेलियन, बुमराह ने पाकिस्तान को दिए बैक टू बैक झटके
पुणे हिंसा पर डीसीपी का बयान: 'स्थिति पूरी तरह शांत है'
महाराष्ट्र के पुणे में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए टकराव के बाद पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में होने की बात कही है. मामले को लेकर डीसीपी कृषिकेश रावले ने मीडिया से बातचीत में हालात को लेकर स्पष्ट बयान दिया.
डीसीपी कृषिकेश रावले ने कहा कि देखिए, मैं आप सभी को एक बात बता दूं, स्थिति शांत है, ठीक है? जब दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो थोड़ी बहुत झड़प हुई थी. मैं आप सभी को बाद में विस्तृत ब्रीफिंग दूंगा. जब सब कुछ पूरी तरह से व्यवस्थित हो जाएगा, तब मैं सभी को विस्तार से जानकारी प्रदान करूंगा...” पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में एहतियातन अतिरिक्त बल तैनात किया है और हालात पर नजर रखी जा रही है.

