Begin typing your search...
एयर एंबुलेंस हादसे पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने... ... Aaj ki Taaza Khabar: ईरान में हालात तनावपूर्ण, भारतीय छात्रों की परीक्षा पर संकट - AIMSA ने पीएम से लगाई गुहार
एयर एंबुलेंस हादसे पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा - ‘कारण साफ नहीं, चार्टर्ड उड़ानों की गहन जांच जरूरी’
झारखंड के चतरा में हुए एयर एंबुलेंस हादसे को लेकर राज्य सरकार की प्रतिक्रिया सामने आई है. रांची में मीडिया से बात करते हुए मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि फिलहाल विमान दुर्घटना के कारण स्पष्ट नहीं हैं, इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच जरूरी है. उन्होंने बताया कि इस तरह की चार्टर्ड उड़ानों का इस्तेमाल सिर्फ मेडिकल इमरजेंसी ही नहीं, बल्कि वीवीआईपी मूवमेंट के लिए भी किया जाता है, इसलिए सुरक्षा मानकों और उड़ान संचालन प्रक्रिया की बारीकी से जांच होनी चाहिए. मंत्री ने कहा कि सरकार इस घटना को हल्के में नहीं लेगी और जांच के बाद ही असली वजह सामने आ पाएगी.
