Begin typing your search...
JNU बन गया अर्बन नक्सलियों की नर्सरी, ऐसे लोगों पर... ... Aaj ki Taaza Khabar: दिल्ली के सीलमपुर में इमारत में भीषण आग, एक दीवार गिरी; दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर
JNU बन गया अर्बन नक्सलियों की नर्सरी, ऐसे लोगों पर सख्त कानून जरूरी : गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष और वामपंथी संगठनों पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि देश विरोधी सोच रखने वाले लोगों के खिलाफ कड़े कानून बनाए जाने चाहिए. गिरिराज सिंह ने कहा कि यह वही “टुकड़े-टुकड़े गैंग” है, जिसकी राजनीति राहुल गांधी से जुड़ी हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि जेएनयू अब “अर्बन नक्सलियों की नर्सरी” बन चुकी है, जहां वामपंथी संगठन देश के खिलाफ सोच पैदा कर रहे हैं.
