Begin typing your search...

बांग्लादेश चुनाव 2026: हिंसा और नकदी बरामदगी से... ... Aaj ki Taaza Khabar: राजपाल यादव को कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- 25 मौके दिए

Published on: 2026-02-12 03:28:59

बांग्लादेश चुनाव 2026: हिंसा और नकदी बरामदगी से बढ़ा तनाव, कई इलाकों में वोटरों को डराने के आरोप

बांग्लादेश में चुनाव के दौरान कई जिलों से हिंसा, डराने-धमकाने और अनियमितताओं की खबरें सामने आई हैं. बरिसाल के बाबूगंज में सेना ने दो BNP कार्यकर्ताओं को 1.02 लाख टका और चुनावी पर्चियों के साथ हिरासत में लिया. बोगुरा में BNP की छात्र इकाई के नेता मिलन मिया पर मतदान केंद्र के पास चाकू से हमला किया गया.

खुलना-5 सीट पर जमात नेता पर हिंदू वोटरों को धमकाने का आरोप लगा है. ओल्ड ढाका में वोट के बदले पैसे बांटने के आरोप में जमात नेता एमडी हबीब को गिरफ्तार कर दो दिन की जेल सुनाई गई. लक्ष्मीपुर में कृषक दल नेता की गाड़ी से 15 लाख टका जब्त किए गए, जबकि ठाकुरगांव-3 में जातीय पार्टी के दो नेताओं पर जुर्माना लगाया गया. शरीयतपुर के नारिया उपजिला में भी संयुक्त बलों ने एक जमात नेता को 7.5 लाख टका और लैपटॉप के साथ पकड़ा है.

और पढ़ें