Begin typing your search...
‘युद्ध के दौर में दुनिया, AI दिखा रहा खतरनाक... ... Aaj ki Taaza Khabar: थाईलैंड में दिल दहला देने वाली गोलीबारी: पूर्व पुलिसकर्मी ने डे-केयर सेंटर में 34 लोगों की हत्या
‘युद्ध के दौर में दुनिया, AI दिखा रहा खतरनाक भविष्य’ - लोकसभा में बोले राहुल गांधी
लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वैश्विक हालात को लेकर गंभीर चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि दुनिया अब एनर्जी और फाइनेंस को हथियार बनाने के युग में प्रवेश कर चुकी है और मौजूदा समय को “युद्ध का दौर” बताया. राहुल गांधी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर भी चिंता जताते हुए कहा कि इससे एक खतरनाक दुनिया की झलक मिल रही है, जहां पुराने सिस्टम को पूरी तरह चुनौती दी जा रही है. उन्होंने कहा कि भारत के पास दुनिया में सबसे ज्यादा डेटा है, जो भविष्य की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा के लिए बेहद अहम होगा.

