Begin typing your search...
जालंधर में AAP नेता लकी ओबेरॉय की गोली मारकर... ... Aaj ki Taaza Khabar: पीएम के राज्यसभा भाषण पर राहुल गांधी का तंज: “जो उचित समझो, वही करो”
जालंधर में AAP नेता लकी ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर हमलावरों ने कार पर की फायरिंग
पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी (AAP) नेता लकी ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें उन्हें पांच गोलियां लगीं.
गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. लकी ओबेरॉय की पत्नी पहले नगर निगम चुनाव में AAP उम्मीदवार रह चुकी हैं, लेकिन वह चुनाव हार गई थीं.

