Begin typing your search...

SIR पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को लेकर SP सांसद अवधेश... ... Aaj ki Taaza Khabar: SIR मामले में सुप्रीम कोर्ट के सामने ममता बनर्जी, बोलीं - ‘मैं खुद को बंधुआ मजदूर समझती हूं’

Published on: 2026-02-04 04:43:14

SIR पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को लेकर SP सांसद अवधेश प्रसाद का बड़ा बयान, बोले- देशभर में वोट काटने की साजिश

SIR (Special Intensive Revision) मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अदालत में पेश होने पर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. अवधेश प्रसाद ने कहा, “यह अच्छा है कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा है, क्योंकि यह सिर्फ पश्चिम बंगाल का नहीं बल्कि पूरे देश का मुद्दा है. बीजेपी योजनाबद्ध तरीके से दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और PDA वर्ग के वोट बड़े पैमाने पर काटना चाहती है.

बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर ने संविधान में वोट का अधिकार दिया है और इससे ज्यादा कीमती कोई अधिकार नहीं है. बीजेपी के लोग इस अधिकार को सुनियोजित तरीके से नुकसान पहुंचा रहे हैं. सिर्फ बंगाल में ही नहीं, यूपी में भी बड़े पैमाने पर वोट काटे जा रहे हैं.” उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया से जुड़े ऐसे कदम लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा हैं और इस पर देशव्यापी बहस जरूरी है.

और पढ़ें