Begin typing your search...
SIR मामले की सुनवाई आज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं... ... Aaj ki Taaza Khabar: SIR मामले में सुप्रीम कोर्ट के सामने ममता बनर्जी, बोलीं - ‘मैं खुद को बंधुआ मजदूर समझती हूं’
SIR मामले की सुनवाई आज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी SIR (Special Intensive Revision) से जुड़े मामले की सुनवाई के लिए आज सुप्रीम कोर्ट पहुंच गईं. शीर्ष अदालत में आज इस मामले पर अहम सुनवाई होनी है, जिसमें मुख्यमंत्री खुद कोर्ट के सामने पेश होंगी.
SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग और राज्य सरकार के बीच चल रहे विवाद पर देश की सबसे बड़ी अदालत का रुख सबकी निगाहों में है. माना जा रहा है कि इस सुनवाई के दौरान बंगाल में चल रही वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया पर अहम सवाल उठ सकते हैं और आगे की दिशा तय हो सकती है.

